दूर होगी चंडी स्थान मंदिर परिसर में जलजमाव की समस्या
नगर के ऐतिहासिक चंडीस्थान मंदिर परिसर में जलजमाव की सूचना पर सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम मंगलवार की सुबह मंदिर पहुंचे।
बगहा। नगर के ऐतिहासिक चंडीस्थान मंदिर परिसर में जलजमाव की सूचना पर सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम मंगलवार की सुबह मंदिर पहुंचे। अवलोकन के बाद पुजारी उमेश मिश्र, स्थानीय वार्ड पार्षद शेषनाथ चौधरी, पूर्व वार्ड पार्षद विनोद कुशवहा, गो¨वद कुशवाहा, विशाल राम, महेंद्र कुशवहा, ¨पटू पांडेय आदि दर्जनों लोगों से समस्या के निदान के बाबत जानकारी ली। लोगों ने बताया कि परिसर सड़क से नीचे है। नाली नहीं है। परिसर भी कच्ची है। ऐसे में जैसे ही बारिश होती है, परिसर में जलजमाव हो जाता है। श्रद्धालुओं को आवागमन में घोर परेशानी होती है। बार बार कहने के बाद भी आज तक कोई पहल नहीं हुई है। श्री आलम ने कनीय अभियंता प्रदीप कुमार को आदेश दिया कि आप फिलवक्त जलनिकासी का व्यवस्था करें। इसके साथ ही नाली निर्माण और पीसीसी सड़क के लिए पैमाइश करते हुए प्राक्कलन बनाएं। बरसात समाप्त होते ही पहली प्राथमिकता के तौर पर यह काम पूरा होगा। कहा कि यह मंदिर एतिहासिक है। इस धरोहर को हम हर हाल में संजो कर रखेंगे। वर्षो के भूमि विवाद को हुआ निपटारा
नगर के वार्ड 25 में 15 वर्षो से वली मियां और अरूण तिवारी के बीच भूमि विवाद का मामला चल रहा था। बार बार पंचायतों के बाद भी मामला का निष्पादन नहीं हो रहा था। सोमवार को सभापति प्रतिनिधि अधिवक्ता फिरोज आलम ने दोनों को विवादित भूमि पर बुलाते हुए दोनों पक्षों की सहमति से निदान कर दिया। दोनों पक्षों ने श्री आलम को धनयवाद दिया। पंचायत में राजू ¨सह, राहुल ¨सह, सुमन यादव, पप्पु तिवारी, गुडडू जायसवाल, अरूण उपाध्याय, वली मियां आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।