प्रभावितों की सूची में शामिल बाढ़ पीडितों को अब तक नहीं मिली राशि
बेतिया। वर्ष 2017 में आई बाढ़ में प्रभावित हुए बाढ़ पीड़ितों को अब तक राशि का इंतजार है।
बेतिया। वर्ष 2017 में आई बाढ़ में प्रभावित हुए बाढ़ पीड़ितों को अब तक राशि का इंतजार है। ऐसे कई बाढ़ पीड़ितों के नाम बाढ़ पीड़ितों की सूची में शामिल हैं, जिन्हें राशि मुहैया करा दी गई है। लेकिन हुआ नहीं है। उन्हें अब तक राशि नहीं मिली है।
ऐसे में बाढ़ की विभिषिका में अपना सबकुछ गंवा चुके गौनाहा अंचल के बाढ़ पीड़ितो का सब्र अब टूटने के कगार पर है। बाढ़ पीड़ित एकबार फिर आंदोलन का मुड बनाने की ओर अग्रसर है। गौनाहा अंचल के दो सौ से अधिक बाढ़ पीड़ितो को अभी भी मुआवजा राशि का भुगतान नही हो पाया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि बाढ़ पीड़ितों को अंचल कार्यालय से बैंक में राशि भेजे जाने की एडवाईस की प्रति भी सौंप दी गई है, लेकिन एड़वाईस भेजे जाने के बावजूद पीड़ितों के खाते में अभी तक राशि नही जा सकी है। इसके लिए पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को भी अपना ज्ञापन सौंपा था। लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नही हो सकी। इधर थक हारकर पीड़ितों ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां परिवाद दायर किया है। मजे की बात तो यह है कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की ओर से संबंधित लोक प्राधिकार को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए नोटिस भेजा गया। लेकिन सुनवाई आंरभ होने के एक माह बीत जाने के बाद भी लोक प्राधिकार की ओर से कोई प्रतिवेदन उपलब्ध नही कराया जा सका है। गौनाहा अंचल के बैरिया डीह भितिहरवा की निवासी राजपति देवी ने बताया कि 13 अगस्त 2017 की बाढ़ में पानी घर में घूस गया था। इससे काफीनुकसान उठाना पडा। अंचल प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितो की जो सर्वे सूची बनायी गयी उसमें मेरे साथ हीं गांव के अन्य लोगो का भी नाम शामिल था। बाढ़ पीड़ितो को सहायता राशि के भुगतान के लिए अंचल प्रशासन द्वारा जो एडवाईस सूची बनी हैउसमें मेरा नाम भी है। लेकिन कर्मियों ने सूची में मेरा बैंक खाता गलत अंकित कर दिया है। राहत राशि के लिए मैकई बार प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगाती रही। हर बार अंचल प्रशासन द्वारा आश्वासन मिलता रहा कि एडवाईस सूची में खाता संख्या का सुधार कर बाढ़ सहायक राशि खाते में भेज दीजायेगी लेकिन एक वर्ष बाद भी आज तक खाते में बाढ़ राहत सहायताराशि नहीआ सकी है।