Move to Jagran APP

बच्चों ने लिया चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

बगहा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बच्चों को बेहतर करने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उन्हें बच्चों से विशेष प्रेम था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 09:42 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 09:42 PM (IST)
बच्चों ने लिया चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
बच्चों ने लिया चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

बगहा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बच्चों को बेहतर करने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उन्हें बच्चों से विशेष प्रेम था। इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। आज चाचा नेहरु भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बातें हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उपरोक्त बातें आदर्श मध्य विद्यालय पठखौली के प्रधान शिक्षक यदुवंशी प्रसाद ने कही। विश्व बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने बच्चों को उनके जीवनवृत की विस्तृत जानकारी दी। सहायक शिक्षक उमेशचंद ¨सह ने कहा कि चाचा नेहरु ने बच्चों को संस्कृति से जुड़कर अपने भविष्य के प्रति गंभीर रहने की सीख दी थी। शिक्षक मनोज माइकल और मंजूर अहमद ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों के बीच निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने चाचा नेहरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.