परिभ्रमण से निखरती छात्रों की प्रतिभा
बेतिया। मैनाटांड़, पंचायत के मुखिया अशोक कुमार राम ने मैनाटांड़, पंचायत के मुखिया अशोक कुमार राम ने कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान भी बहुत जरूरी है।
बेतिया। मैनाटांड़, पंचायत के मुखिया अशोक कुमार राम ने कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान भी बहुत जरूरी है। अपने राज्य और देश में कौन-कौन से धरोहर है जो हमारी संस्कृति को बरकरार रखते हुए देश की शान में चार चांद लगा रहे हैं, इन सब चीजों को जानना जरूरी है। पढ़ाई के साथ साथ बौद्धिक विकास भी होना आवश्यक है। वे शनिवार को मैनाटांड़ सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विद्यालय के लगभग 80 छात्रों का जत्था ऐतिहासिक प्राकृतिक स्थल कुशीनगर और बाल्मीकिनगर भ्रमण पर रवाना हुए। स्वयं मुखिया ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। बच्चे वहां के ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सीमा देवी, निदेशक प्रेमशंकर प्रसाद, सद्दाब, रजनीश प्रसाद, मुन्ना कुमार, मोहम्मद जहीर, विजेता कुमारी, संतोष कुमार, पूनम कुमारी, छात्र रामधनी कुमार, दीपक कुमार, प्रियदर्शनी कुमारी आदि मौजूद रहे।