Move to Jagran APP

1.40 करोड़ ¨क्वटल लक्ष्य के साथ चीनी मिल में गन्ना पेराई प्रारंभ

नरकटियागंज, इलाके के गन्ना किसानों को अपनी फसलों की आपूर्ति के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। सत्र 2018-19 के लिए रविवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ नरकटियागंज चीनी मिल की पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:26 PM (IST)
1.40 करोड़ ¨क्वटल लक्ष्य के साथ चीनी मिल में गन्ना पेराई प्रारंभ
1.40 करोड़ ¨क्वटल लक्ष्य के साथ चीनी मिल में गन्ना पेराई प्रारंभ

बेतिया। नरकटियागंज, इलाके के गन्ना किसानों को अपनी फसलों की आपूर्ति के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। सत्र 2018-19 के लिए रविवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ नरकटियागंज चीनी मिल की पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। पेराई सत्र के शुभारंभ होने के अवसर पर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा कि इस साल क्षेत्र में गन्ना अधिक है। किसान समय से अपने फसल की आपूर्ति कर सकें और खाली खेतों में गेहूं समेत रबी फसलों की बुआई हो सके। इसको ध्यान में रखते हुए पहले ही चीनी मिल का शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों की खुशहाली और उनकी समृद्धि में मिल प्रबंधन की खुशी शामिल है। इसका ख्याल हमेशा रखा जाता है और आगे भी रखा जाएगा। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यही स्थिति रही तो अगले सत्र में अक्टूबर में ही पेराई शुरू करनी पड़ेगी। एक करोड़ 40 लाख ¨क्वटल गन्ना पेराई के लक्ष्य के साथ ही विधिवत आज चीनी मिल का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर उपस्थित बाल्मीकिनगर सांसद सतीशचंद्र दुबे ने कहा कि अब गन्ना उत्पादन और उससे विकास के प्रति किसान काफी अग्रसर हो रहे हैं। खेती के प्रति जागरूकता आई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि अधिक से अधिक और उच्च उत्पादन कर गन्ना के क्षेत्र में क्रांति लाकर किसान चंपारण की पहचान में एक कड़ी और जोड़ सकते हैं। उपस्थित अतिथियों ने चीनी मिल के बेहतर संचालन के साथ सत्र पूरा करने की कामना की। मौके पर कार्यपालक उपाध्यक्ष आशीष खन्ना, गन्ना उपाध्यक्ष केन कुलदीप ¨सह ढाका, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, संजीव कुमार झा, राजेश पांडेय, पूर्व विधायक रश्मि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय, अर्जुन सोनी, लौरिया प्रमुख शंभू तिवारी, शंकर शरण ¨सह, ¨मगू राय, हेमेंद्र कुमार त्रिपाठी, विजय मणि तिवारी, गुलरेज अख्तर, जगन्नाथ यादव, शेख मुसन्निफ, विनोद आर्य, शेख अब्बास, डॉ नंदकिशोर मिश्र, राकेश मिश्र, डॉक्टर एके ¨सह, विपिन दुबे, विनोद पांडेय, संजय राय, गुड्डू चौबे समेत काफी संख्या में किसान और मिल प्रबंधन से जुड़े लोग शामिल रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई गन्ने की पेराई

loksabha election banner

पेराई सत्र का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। आचार्य राधेश्याम चतुर्वेदी में वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराया। इस क्रम में डोंगा, काटा, रोला समेत मशीनरी की पूजा की गई। तत्पश्चात कार्यपालक अध्यक्ष ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर तथा गाड़ीवान मरिया के वकील चौधरी तथा ट्रैक्टर चालक मुसहरवा के ¨टकू महतो की पूजा अर्चना की गई। उन्हें कंबल और नकद उपहार भेंट किए गए। इसके बाद अतिथि डोंगा पर पहुंचे, जहां कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन, सांसद सतीशचंद्र दुबे समेत मिल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और क्षेत्र के किसानों ने डोंगा में गन्ना गिराकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान सबने चीनी मिल के नियमित और बेहतर संचालन के लिए कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.