क्रय केंद्र पर भी गन्ना तौल आरंभ
चौतरवा, हरिनगर सुगर मिल का बहुअरवा गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार को पूजा पाठ के बाद गन्ना तौल आरंभ हो गया।
बगहा। चौतरवा, हरिनगर सुगर मिल का बहुअरवा गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार को पूजा पाठ के बाद गन्ना तौल आरंभ हो गया। सुपरवाइजर अभिमन्यू यादव ने पूजा पाठ करके तौल आरंभ कराई।वही परम्परा के अनुसार पहले बैल गाड़ी के गाड़ीवान संजय यादव को मिठाई खिलाई गई।सुपर वाइजर श्री यादव ने बताया कि मिल द्वारा निर्देशित उत्तम कोटि के गन्ना की ही खरीद से शुरुआत की गई है।कतिपय कारण से इस वर्ष सुगर मिल देरी से चालू होने के कारण किसानों में बेचैनी थी।वही मौके पर उपस्थित किसान अशोक तिवारी,वशिष्ठ मल्लिक,अविनाश मिस्त्री,दिनेश राव बलराम विश्वास आदि ने गन्ना तौल आरंभ होने से खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों का गन्ना फसल एक मात्र नकदी फसल है।जिसके भुगतान पर पारिवारिक सभी आवश्यकता निर्भर करती है।