Move to Jagran APP

नंदकिशोर के रालोसपा में शामिल होने से चंपारण को मिलेगी मजबूती

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा के पार्टी में आने से पार्टी में मजबूती आएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 12:43 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 12:43 AM (IST)
नंदकिशोर के रालोसपा में शामिल होने से चंपारण को मिलेगी मजबूती
नंदकिशोर के रालोसपा में शामिल होने से चंपारण को मिलेगी मजबूती

बेतिया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा के पार्टी में आने से पार्टी में मजबूती आएगी। साथ ही चंपारण में रालोसपा की स्थिति और ही मजबूत होगी। उन्होंने कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा हमारे साथ साजिश रची है। ¨नद में आरएलएसपी का नाम आने पर उनकी ¨नद उचट जाती है। नीतीश कुमार वैसे नाव के खेवनहार है, जिस नाव को हमेशा डुबने की संभावना बनी रहती है। वे शुक्रवार को महाराजा पुस्तकालय परिसर में रालोसपा कार्यकर्ता सह नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा के मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा की स्थिति बदहाल है। जबकि शिक्षा के सुधार किये बिना राज्य का विकास नही हो सकता है। विद्यालयों के शिक्षक केवल ¨खचड़ी एवं भवन बनवाने के हिसाब में लगे हुए है। यहां तक कि अब अधिकारी भी यदि निरीक्षण में जाते है तो वे पढ़ाई के संबंध में किसी बच्चे से नही पूछते है, बल्कि ¨खचड़ी बनता है कि नही? उनका सवाल यह होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की ताकत आज संकट में है। देश में पिछड़ों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। लेकिन उन्हें 27 प्रतिशत की आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने आबादी के हिसाब से देश में आरक्षण की व्यवस्था करने की बात कही। कहा कि बेरोजगारों का गुस्सा शांत करने के लिए केंद्र ने सवर्ण गरीबो को 10 प्रतिशत का लॉलीपॉप थमा दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार आनेवाले चुनाव के बाद तय है। उन्होंने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनी, तो पहला काम शिक्षा का सुधार होगा। श्री कुशवाहा ने कहा कि आज पुलवामा मामले पर पुरा देश गम और गुस्से में है। लेकिन एनडीए वाले उसपर भी राजनीतिक रोटी सेंक रहे है। इसके पूर्व जदयू के नेता नंदकिशोर कुशवाहा ने अपने सैकड़ो सर्मथकों के साथ रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनका स्वागत अंगवस्त्र देकर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने किया। रालोसपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विजय कुमार, विजय चंद्र राम, रघुनाथ शास्त्री, सत्येदव प्रसाद, डा. रामचंद्र प्रसाद, सुर्यबलि यादव, इंद्रासन प्रसाद, रविश कुमार दूबे आदि के नाम प्रमुख है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोसपा जिलाध्यक्ष रामाशंकर कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में पार्टी सांसद रामकुमार शर्मा, पार्टी के नेता माधव आंनद, कैलाश प्रसाद, आशीष कुमार ¨सहा, विजय कुमार पांडेय, संत कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, राजेश यादव, सुमीत केडिया, राजेश यादव आदि भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.