सड़क निर्माण में पत्थर की जगह मिट्टी, आक्रोश
बगहा। प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद संवेदक घटिया निर्माण कार्य कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। चौतरवा भैरोगंज मार्ग का निर्माण काम आरंभ है। सड़क की मरम्मत के लिए पत्थर के साथ साथ अन्य मैटेरियल डाला जाना है।
बगहा। प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद संवेदक घटिया निर्माण कार्य कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। चौतरवा भैरोगंज मार्ग का निर्माण काम आरंभ है। सड़क की मरम्मत के लिए पत्थर के साथ साथ अन्य मैटेरियल डाला जाना है। बुधवार को संवेदक के निर्देश पर काम करने वाले मजदूरों द्वारा पत्थर की जगह सड़क पर मिट्टी डाला जा रहा है। इसे देख इनारबरवा, नड्डा, भैरोगंज, कोल्हुआ चौतरवा, मेहदी, पकड़ी, आदि गांव के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी विभाग के कार्यपालक अभियता को दी। सूचना पर कार्यपालक अभियंता ने संवेदक को काम रोकने के साथ पूरी गुणवत्ता के साथ काम करने का आदेश दिया है। बताते चलें की उक्त मार्ग कई सालों से जर्जर है। आवागमन में घोर परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए उक्त सड़क की मरम्मत करने के लिए विभाग द्वारा निविदा निकाली गई है। इसके तहत कोल्हुआ गांव से लेकर भैरोगंज तक संवेदक साबीर हुसैन को काम कराना है। उक्त काम बिना योजना के बोर्ड लगाए ही किया जा रहा है। ऐसी स्थिति को ले लोगों में भारी आक्रोश है। उक्त कार्य ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बगहा की देख रेख में लगभग 80 लाख से अधिक राशि से कराया जा रहा है।
बयान :
टूटी सड़क की मरम्मत कार्य संवेदक द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में अनियमितता को देखते हुए संवेदक को काम रोकने का आदेश दिया गया है। योजना का बोर्ड लगाने के बाद कार्य करने का आदेश दिया गया है। गुरुवार को वे खुद जांच करेंगे। सड़क निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा।
दरभंगी राम, कार्यपालक अभियंता बगहा