जाली नोट तस्करी का हब बना इंडो-नेपाल बॉर्डर, रंगे हाथ तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा से एक तस्कर जाली भारतीय नोटों के साथ पकड़ा गया है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।
पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। नेपाल की ख्ाुली सीमा से होकर जाली भारतीय करेंसी (नोट) भारत में लाकर खपाए जा रहे हैं। जाली भारतीय करेंसी को पाकिस्तान से भाया नेपाल भारत में लाया जा रहा है। इसका संगठित रैकेट है। इसका एक गुर्गा भारी मात्रा में जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार पनटोका एसएसबी 47वीं बटालियन के जवानों ने जाली भारतीय नोटों एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। कमांडेंट प्रियब्रत शर्मा ने बताया कि उसे पश्चिम चंपारण के सिकटा के समीप पिलर संख्या 409/54 के पास पकड़ा गया। उसकी पहचान आताउल के 58 वर्षीय पुत्र अफरोज आलम के रूप में हुई है। उसके पास से भारतीय दो हजार रुपये के आठ व पांच सौ के 47 सहित भारी मात्रा में अन्य जाली भारतीय करेंसी बरामद की गई।
उससे सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। उसने स्वीकार किया है कि नेपाल से भारतीय और नेपाली जाली नोट लेकर आ रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि वह सीमावर्ती बाजार में भारी मात्रा में जाली नोट खपाने की साजिश कर रहा था।