मुरादें पूरी करतीं शीतला माता
नरकटियागंज । नगर के शीतला माता मंदिर की काफी ख्याति है। शीतला माता काफी दयालु है। पोखरा चौक स्थित पोखरा के तट पर माता का मंदिर है। श्
नरकटियागंज । नगर के शीतला माता मंदिर की काफी ख्याति है। शीतला माता काफी दयालु है। पोखरा चौक स्थित पोखरा के तट पर माता का मंदिर है। शीतला माता के नाम से प्रसिद्ध हैं। शारदीय नवरात्र के अवसर पर संध्या में यहां पर कुंआरी कन्याएं दीप जलाती है। काफी आस्था के साथ नवरात्र पूजा होती है। यहां सालों भर लोग श्रद्धालु आते रहते है। उनसे मंदिर परिसर गुलजार रहता है यहां जो भी भक्त सिर झुकाते हैं, उनकी मुरादें पूर्ण होती है।
मंदिर का इतिहास
शीतला माता मंदिर का इतिहास पुराना है। यह काफी पुराना मंदिर है। कुछ पीढि़यां मां की पूजा अर्चना में गुजर गई। इस मंदिर के महंथ स्व. रामेश्वर दास, स्व. आलोक वर्मा, स्व. पासपत प्रसाद, अवधेश शरण आदि लोगों ने जनसहयोग से नए स्वरूप में मंदिर का निर्माण कराया। समय समय पर मंदिर का जीर्णोद्धार होता रहा है। कई दशक पूर्व यहां पर शीतला माता का अवतरण हुआ था। तब से श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करते रहे है।
मंदिर की विशेषता
आस्था का केंद्र है पोखरा के तट पर अवस्थित शीतला माता का मंदिर। श्रद्धालु जो भी शीतला माता से मांगतें हैं। मां उनकी मुरादें अवश्य पूरी करती हैं। श्रद्धालु मां के दरबार से खाली हाथ नहीं लौटते। खासकर यहां नवरात्र में कुंआरी कन्याओं का दीप प्रज्ज्वलन काफी आकर्षक होता है। इस मंदिर में सालों भर श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। माता के दरबार में शादी विवाह का रस्म भी होती है।
तैयारी
वैसे तो यहां सालोंभर माता के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, मगर शारदीय व वासंतिक नवरात्र में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटती है। यहां मंदिर को विशेष प्रकार से सजाया जाता है। भव्य पंडाल भी बनाये जा रहे हैं। नवरात्र पर यहां भव्य मेला का भी आयोजन होता है, जो इस वर्ष भी किया जा रहा है। बयान
जो भक्त खासकर नवरात्रा में मां से मांगता है। माता रानी उनकी मुरादें पूर्ण करती है। इस मंदिर में सालोंभर श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। यह मंदिर काफी जाग्रत है तथा इसकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है।
पंडित योगेंद्र तिवारी बयान
शीतला माता की ख्याति दूर-दूर तक है। बहुत दूर से लोग यहां आकर शादी विवाह करते है। इनके यहां नवरात्रा में श्रद्धालु माता से जो मांगते हैं उनकी झोली भर जाती है। लोगों में इस मां के प्रति आस्था अपार है।
मिथिलेश शरण
सामाजिक कार्यकर्ता