Move to Jagran APP

खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला, रेफर

रामनगर, गैस से खाना बनाने के क्रम में एक महिला बुरी तरह से झुलस गई है। जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:37 PM (IST)
खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला, रेफर
खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला, रेफर

बगहा। रामनगर, गैस से खाना बनाने के क्रम में एक महिला बुरी तरह से झुलस गई है। जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया। झुलसी महिला की पहचान भैरोगंज थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव निवासी राज कुमार साह की पत्नी शोभा देवी उम्र 35 के रूप में की गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार को सुबह गैस चूल्हा पर खाना बनाने के क्रम में उसके कपड़ों में आग लग गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में परिजन उसे रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. डीएस आर्या ने बताया कि महिला 50 फीसद से अधिक जल गई है। जिसके कारण उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.