Move to Jagran APP

पुलिस के खिलाफ सड़क जाम व आगजनी

शिकारपुर पंचायत के मुखिया और आवास सहायक के बीच उत्पन्न विवाद मामले में और दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अभियुक्त की गिरफ्तारी और मुखिया को जान मारने की धमकी मामले में कार्रवाई को ले शनिवार को थाना गए मुखिया संघ के सदस्यों ने थानाध्यक्ष द्वारा दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jul 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 03:02 AM (IST)
पुलिस के खिलाफ सड़क जाम व आगजनी
पुलिस के खिलाफ सड़क जाम व आगजनी

बेतिया। शिकारपुर पंचायत के मुखिया और आवास सहायक के बीच उत्पन्न विवाद मामले में और दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अभियुक्त की गिरफ्तारी और मुखिया को जान मारने की धमकी मामले में कार्रवाई को ले शनिवार को थाना गए मुखिया संघ के सदस्यों ने थानाध्यक्ष द्वारा दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इससे आक्रोशित होकर मुखिया संघ के सदस्य और उनके समर्थक थाना के समीप ही मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क पर आगजनी की और शिकारपुर पुलिस के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। आंदोलन पर उतरे मुखिया बृजेश साहू, अभिजीत कुमार, बाबूसाहब तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि विजय ¨सह, सुनील कुमार, अरूण यादव, सेराज अंसारी, अखिलेश शर्मा जब थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष से कहा कि अब तक आवास सहायक की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। मुखिया को जान मारने की धमकी भी अज्ञात द्वारा दी गई है। इस मामले में भी पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इस पर थानाध्यक्ष आग बबूला हो गए और थाना से उन्हें भगा दिया। कहा गया कि गिरफ्तारी के लिए प्रक्रिया है। आप लोगों के कहने से गिरफ्तारी नहीं होगी। इससे मुखिया भड़क गए और थाना के समीप ही सड़क जाम कर दिया। कुछ लोग हाथ में झाड़ू भी लिए थे। घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार मिश्र पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। मगर मुखिया अड़े रहे। इसके बाद एसडीपीओ अमन कुमार घटना स्थल पहुंचे और आक्रोशित मुखिया को समझाते हुए जाम को खत्म किया। थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने बताया कि कुछ मुखिया लोग पहुंचे थे। हमनें गिरफ्तारी और धमकी मामले में जांच के लिए आश्वासन दिया और बताया गया कि प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके दबाव दिया जाने लगा। एक मुखिया प्रतिनिधि ने अपने उपर हुई प्राथमिकी को भी पुलिस की ज्यादती बताने की कोशिश की। थानाध्यक्ष ने मुखियों के साथ किसी भी तरह के दु‌र्व्यवहार करने से इनकार किया है।

loksabha election banner

इनसेट

प्रखंड प्रशासन दे रहा झूठा आश्वासन : संघ

मुखिया संघ शनिवार को सुबह से ही तल्ख तेवर में रहा। डीके शिकारपुर के मुखिया के साथ दू‌र्व्यवहार करने वाले आवास सहायक विकास कुमार ¨सह की गिरफ्तारी की मांग करने के बाद वे प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। वहां पंचायत के उन लाभूकों और समर्थकों के साथ उपस्थित मुखिया संघ के सदस्यों ने कहा कि बीडीओ द्वारा अब तक आवास सहायक को निलंबित नहीं किया गया। जबकि बार बार वे निलंबित कर दिए जाने का झूठा आश्वासन दे रहे हैं। मुखियों का कहना है कि यदि निलंबन की कार्रवाई की गई होती तो मीडिया में मामला जरूर आया होता। न केवल मुखिया बल्कि कृत कार्रवाई से मीडिया को भी प्रखंड प्रशासन अवगत नहीं करा रहा है। इसको लेकर उनमें खासा आक्रोश दिखा। अपने सैकड़ों समर्थक के साथ जाम समाप्त होते ही सभी प्रखंड मुख्यालय पहुंच गए और बीडीओ से आवास सहायक के निलंबन की मांग करने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.