विद्युत कर्मियों ने लिया पौधों की सुरक्षा का संकल्प
बगहा। विद्युत कार्यालय बगहा में कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार, सहायक अभियंता मनोज कुमार साह की अगुवाई में परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए।
बगहा। विद्युत कार्यालय बगहा में कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार, सहायक अभियंता मनोज कुमार साह की अगुवाई में परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। इस अवसर पर श्री प्रेम की डेढ़ वर्षीय पुत्री अदया कुमारी आदि ने भी पौधरोपण किया। श्री प्रेम ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम प्राकृतिक पेड़ पौधो के लगातार पातन के से प्रकृति के छेड़ छाड़ से पर्यावरण को भारी खतरा उत्पन्न हो चूका है। पूरे विश्व में इसे संतुलित करने के लिए दिन रात काम हो रहा है। अपने देश में सरकार सहित कई स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा पेड़ पौधे लगातार लगाए जा रहे है। हाल ही में दैनिक जागरण ने भी अभियान चलाते हुए इसी परिसर में कई पौधे लगाए गए थे। हम सभी ने निर्णय किया कि हम लोग भी अपने परिसर में आम, लीची, सागवान, कटहल आदि के पौधे लगाते हुए पर्यावरण को संतुलित करने का प्रयास आरंभ करें। आज पौधे लगाने के साथ साथ हम लोग इसे बचाने के लिए भी नई पहल करते हुए शपथ लेंगे। हम लोगों का जब भी स्थानांतरण होगा। अन्य कागजातों के प्रभार देने के साथ साथ इन पौधों के संरक्षण करने की जवाबदेही भी आने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सौंपेंगे। इस अवसर पर एई रवि प्रकाश, ललन पसवान, विकास कुमार, बुद्धदेव दास, अजित कुमार, नीरज कुमार, संदीप चित्रांश सहित दर्जनों कर्मियों ने पौधा संरक्षण का संकल्प लिया।