विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामनगर में अवैध संबंध का विरोध करने पर रस्सी से पत्नी का गला घोंटा; पति, प्रेमिका और रिश्तेदार पर FIR दर्ज

Published: Sat, 17 Oct 2026 04:35 PM (IST)

रामनगर के मुजरा गांव में एक विवाहिता को पति, उसकी प्रेमिका और एक रिश्तेदार द्वारा प्रताड़ित करने और गला घोंटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

पति, प्रेमिका और रिश्तेदार पर FIR दर्ज (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पति, प्रेमिका और रिश्तेदार पर FIR दर्ज (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. विवाहिता को पति, प्रेमिका ने प्रताड़ित किया।

  2. गला घोंटकर जान लेने का प्रयास किया।

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों पर FIR दर्ज की।

संवाद सूत्र, रामनगर। थाना क्षेत्र के मुजरा गांव में एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। मामले में उक्त गांव निवासी अतहर हुसैन की पत्नी रजिया बेगम ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पति अतहर हुसैन के साथ नगर के दुर्गानगर निवासी दिलखुश खातून एवं नगर के हीं नारायणापुर निवासी हिना उर्फ नगमा खातून को नामजद किया है। 

बताया है कि वर्ष 2012 में शादी हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इस दौरान दो बच्चे भी हुए। उसके बाद से मेरे पति मुझसे कहने लगे कि पांच लाख रुपये अपने पिता से मांग कर दो, कारोबार करना है। जब मैंने कहा है कि पिता के पास इतनी बड़ी रकम नहीं है और वह देने में असमर्थ है। इसी बात को लेकर तीनों लगातार प्रताड़ित करने लगे। 

गले में रस्सी का फंदा बना कर दबाने लगे

इधर दिलखुश खातून यह बार-बार धमकी दे रही है। तुम्हे छोड़कर अतहर की दूसरी शादी कर देंगे। जबकि हिना उर्फ नगमा के साथ पति का अवैध संबंध है। जिसका वीडियो फुटेज भी साक्ष्य के रूप में मौजूद है। इधर बीते 15 अक्टूबर की सुबह तीनों जबरदस्ती घर में घुसकर जान मारने की नीयत से गले में रस्सी का फंदा बना कर दबाने लगे। 

जब बेटे ने शोर मचाया तो तीनों छोड़कर भागे। इस बात को कहीं नहीं बताने की धमकी दी। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती को रेड लाइट एरिया में बेचा, केसरिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार