Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ashwini Vaishnaw: नरकटियागंज में रेल मंत्री का हुआ स्वागत, विधायक ने रख दी ये मांग; अब जाएंगे बेतिया

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 05:07 PM (IST)

    रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज बेतिया पहुंचने वाले हैं। बेतिया में वह 120 करोड़ की लागत से बने आरओबी का उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड के अंतर्गत वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पर रेलमंत्री का एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद थे। विधायक ने भी रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

    Hero Image
    वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पर रेलमंत्री का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, बेतिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज बेतिया पहुंचेंगे। इस दौरान रेल मंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पर रेलमंत्री का केंद्रीय कोयला मंत्री, विधायक और अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार की दोपहर दो बजे के बाद छावनी रेल ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। 120 करोड़ की लागत से बने इस आरओबी के निर्माण की शुरुआत वर्ष 2019 को हुई थी। छह वर्षों के बाद यह बनकर तैयार हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेल मंत्री इस अवसर पर छावनी स्थित प्रजापति हॉल्ट पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वे तीन घंटे बेतिया में रहेंगे।

    रेल मंत्री की सभा के लिए मंच तैयार।

    रेल मंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार सरकार की मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी, पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी बेतिया आ रहे हैं। रेल मंत्री यहां रेल ओवर ब्रिज के उद्घाटन के बाद एक होटल में एनडीए के सांसद, विधायक, प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से भेंट करेंगे।

    स्टेशन पर उतर कर देखी व्यवस्था

    नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पर रेलमंत्री का एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह और एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

    मंत्री का सैलून पहुंचने से पहले पूरा स्टेशन नेताओं और कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ दिखा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में पूजा जोश दिखा।

    जैसे ही रेलमंत्री का सैलून दिखा कि जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारा से गुंजायमान हो गया। इस बीच रेल मंत्री सैलून से उतर कर स्टेशन और आसपास नजर दौड़ाई और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। 

    पर्यटन की दृष्टि से वाल्मीकिनगर स्टेशन महत्वपूर्ण, प्रमुख ट्रेनों का ठहराव जरूरी

    रविवार को बेतिया जाते वक्त रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन पर उतरे। बगहा में बिहार और यूपी की सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां पर प्रमुख ट्रेनें नहीं रुकती हैं। जिससे यात्रियों को अन्य साधन से वाल्मीकिनगर पहुंचने की मजबूरी है।

    रविवार को बेतिया जाते समय वाल्मीकिनगर रेलवे रोड स्टेशन पर रुके रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर एक ज्ञापन सौंपा।

    विधायक ने सौंपा ज्ञापन

    जिसमें बताया गया है कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बने वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन पर किसी भी एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव नहीं है। दूसरे राज्यों से ट्रेन के माध्यम से आने वाले पर्यटकों को बगहा या दूसरे स्टेशन पर उतरना पड़ता है। जिससे उनको कई तरह से परेशानी होती है।

    साथ ही उनके विधानसभा सहित रामनगर विधानसभा के थारू उरांव के लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी बेतिया, मुजफ्फरपुर, पटना के साथ-साथ यूपी जाने के लिए बगहा से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    ऐसे में पर्यटन के दृष्टिकोण से वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति, सत्याग्रह और अवध समेत प्रमुख ट्रेन का ठहराव हो। साथ ही रामपुर में रेलवे ओवर ब्रिज, चीनी मिल व सेमरा जाने के लिए भी एक आरओबी का निर्माण हो। जिससे जनता की परेशानियों को दूर किया जा सके।

    रेल मंत्री ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया। विधायक को दिए आवेदन में अभय सिंह, पुरुषोत्तम उपध्याय, अखिलेश वर्मा, रामदरश राम, राजमोहन जायसवाल, सुदर्शन चौधरी, राजेश साह, केडी चौधरी, राहुल वर्मा, रामायण राम, विजय बीन, मुंशी चौहान, साधु शरण चौहान, मुन्ना मुखिया सत्यनारायण साह आदि ने हस्ताक्षर किया है।

    यह भी पढ़ें- 

    Ashwini Vaishnav: बिहार आ रहे हैं रेल मंत्री, देंगे करोड़ों की सौगात; ट्रेन से पहुंचेंगे बेतिया

    दरभंगा वासियों को मिली करोड़ों की सौगात, तालाबों से हटेगा कब्जा; मंत्री ने दी खुशखबरी