विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'7वां वेतनमान नहीं दिलाया, तो वोट मांगने नहीं आऊंगा'; प्रशांत किशोर का शिक्षकों से वादा

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:06 AM (IST)

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पश्चिम चंपारण में शिक्षकों से संवाद करते हुए सातवें वेतनमान का वादा किया।

प्रशांत किशोर। फाइल फोटो

प्रशांत किशोर। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रशांत किशोर ने शिक्षकों को सातवें वेतनमान का वादा किया।

  2. वादा पूरा न होने पर वोट न मांगने की बात कही।

  3. बिहार के शिक्षकों से शिक्षा सुधार हेतु एकजुट होने की अपील।

जागरण संवाददाता, पश्चिम चंपारण। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार की रात नगर के एक निजी होटल में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में सातवें वेतनमान का मुद्दा से उठाया। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों को सातवां वेतनमान नहीं दिला पाए, तो उनसे वोट मांगने नहीं आएंगे।

उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले अपना वादा पूरा करने की बात कही। साथ ही, पिछले तीन दशक से लंबित वित्तरहित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

प्रशांत किशोर ने बिहार के करीब छह लाख शिक्षकों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में भू-माफिया के घर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद; ₹15 करोड़ से अधिक की संपत्ति