भौतिकी विषय का करें चयन, जॉब मिलने में होगी आसानी
दैनिक जागरण की ओर से चल रहे पढ़े भारत ऑनलाइन कार्यक्रम में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने एक्सपर्ट के रूप में इलेक्ट्रो फिजिक्स के निदेशक भारत भूषण से सवाल पूछे।
बेतिया। दैनिक जागरण की ओर से चल रहे पढ़े भारत ऑनलाइन कार्यक्रम में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने एक्सपर्ट के रूप में इलेक्ट्रो फिजिक्स के निदेशक भारत भूषण से सवाल पूछे। उन्होंने सभी सवालों का जवाब दिया। साथ ही भौतिकी की पढ़ाई करने और उसका उपयोग करने के साथ इस क्षेत्र में जॉब की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्ट्रीम या विषय का चयन करने से पहले यह तय करना चाहिए कि आपका लक्ष्य क्या है। उसी के अनुरूप विषयों का चयन करें, ताकि जॉब मिलने में आसानी हो। कहा कि भौतिकी में न्यूमेरिकल सवालों को हल करने के लिए कंसेप्ट क्लीयर होना बेहद जरूरी है। छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्न और उत्तर प्रश्न : भौतिकी की पढ़ाई समझ में नहीं आती। न्यूमेरिकल बनाने में परेशानी होती है। कैसे पढ़ाई करें?
उत्तर : गहराई से अध्ययन करें और इस दौरान जो समस्याएं आएं उन्हें नोट करें। एनसीईआरटी के साथ रिफ्रेंस बुक का भी अध्ययन करें।
प्रश्न : भौतिकी विषय का विस्तृत स्कोप बीपीएससी एवं आइएएस की परीक्षा में क्या है?
उत्तर : इस विषय का सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण स्थान है। भौतिकी विषय को एक मुख्य विषय के रूप में रखकर मुख्य परीक्षा की तैयारी कर सकते है। प्रश्न : सरकारी शिक्षक कैसे बन सकते हैं।
उत्तर : स्नातक प्रतिष्ठा की पढ़ाई पूरी करें। इसके बाद बीएड कर सरकारी शिक्षक बन सकते है। प्रश्न : इंटरमीडिएट विज्ञान के 11वीं का छात्र हूं। किस तरह से तैयारी करूं जिससे ज्यादा अंक हासिल हो?
उत्तर : इसके लिए पढ़ाई करने का समय निर्धारित करें और ईमानदारी के साथ अध्ययन करें।
प्रश्न : एयरफोर्स एवं नेवी में जाने के लिए भौतिकी का क्या योगदान है?
उत्तर : इसके लिए फिजिक्स के आंकिक प्रश्नों एवं ऑब्जेक्टिव पर ध्यान दें।
प्रश्न : भौतिकी विषय कठिन क्यों कहा जाता है?
उत्तर : नियमित रूप से स्वअध्ययन करने पर विषय कठिन नहीं लगेगा।
प्रश्न : कॅरियर के लिए भौतिकी विषय पर कितना ध्यान देना सही होगा?
उत्तर : कॅरियर के ²ष्टिकोण से हर विषय का अपना महत्व है। विज्ञान विषय से पढ़ाई कर विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर बनाया जा सकता है।
इन्होंने पूछे सवाल
मिथलेश कुमार, कुमार अभिषेक , मुकेश कुमार, गौरव कुमार, गोपाल मंडल, सुजीत कुमार, साक्षी प्रिया, राजेश कुमार, राजू श्रीवास्तव, अजीत कुमार आदि।