दीपावली और छठ पर लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली
बगहा। दीपावली और छठ पर लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके लिए विभाग ने कमर कस ली है। आम लोगों को दोनों त्योहार में परेशानी न उठानी पड़े।
बगहा। दीपावली और छठ पर लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके लिए विभाग ने कमर कस ली है। आम लोगों को दोनों त्योहार में परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए विद्युत विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। सहायक अभियंता मनोज कुमार साह ने बताया कि दीपावली और छठ के दिन निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। छठ के दिन घाटों पर लगाने वाले जेनरेटर संचालकों व पूजा समिति को जेनरेटर और उसके तारों आदि की पूरी जानकारी विभाग को देनी होगी।
सड़क पर जाम ना लगे इसके लिए व्यवस्था :-
नगर में आए दिन जाम से सभी हलकान रहते हैं। खास कर एनएच 727 बगहा बेतिया मार्ग के रेलवे ढ़ाला पर जब ट्रेनों का आवागमन होता है। कुछ देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। छठ घाटों पर जाने के लिए मुख्य सड़क पर वाहनों की भीड़ ना लगे। इसके लिए पुलिस ने छठ घाट समितियों को छठ घाट के आस पास वाहन पड़ाव बनाने के लिए निर्देश दिया है। मामले में नगर थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल ने बताया कि सभी को सुरक्षित घाट लगाने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही छठ घाट के आस पास वाहन पड़ाव के लिए जगह का चयन करने को कहा गया है। हम लोग भी छठ घाट का निरीक्षण करते हुए समितियों को दिशा निर्देश देंगे।