दलित बस्ती में घूसे मगरमच्छ को लोगों ने पकड़ा
बगहा। नगरथाना के खैरपोखरा दनित बस्ती में अचानक एक मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देख कर म
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:43 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 12:43 AM (IST)
बगहा। नगरथाना के खैरपोखरा दनित बस्ती में अचानक एक मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देख कर महिलाएं अपने बच्चों को लेकर सड़क पा आ गई। पूरी बस्ती में अफरातफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना पूर्व प्रखंड उप प्रमुख सह समाजसेवी जय प्रकाश सिंह को दी। सूचना के साथ वे दलित बस्ती पहुंचे। स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए मगरमच्छ को पकडृ़ने के लिए प्रयास आरंभ किए। स्थानीय युवकों ने हिम्मत से काम लेते हुए उक्त मगरमच्छ को घंटों प्रयास के बाद अपने काबू में करते हुए रस्सी में बांध लिया। श्री सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मोबाइल से दी। सूचना पर विभाग ने मगरमच्छ को अपने साथ वन में ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें