विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की खबर, योगापट्टी में 10 हजार परिवारों के खाते में पहुंचेगी 7 हजार की राहत राशि

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:39 PM (IST)

Bihar Flood Relief Money DBT: योगापट्टी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित 10,753 परिवारों को जल्द ही 7,000 रुपये प्रति परिवार की ...और पढ़ें

परिवारों को जीआर की कुल 7.52 करोड़ रुपये की राशि भेजने का अनुमोदन किया गया है।

परिवारों को जीआर की कुल 7.52 करोड़ रुपये की राशि भेजने का अनुमोदन किया गया है।

संवाद सूत्र, योगापट्टी (पश्चिम चंपारण)। Yogapatti Flood Relief Amount: बाढ़ की मार झेल रहे योगापट्टी प्रखंड के 10,753 परिवारों को अब जल्द ही आर्थिक राहत मिलेगी।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार के बैंक खाते में सात हजार रुपये की जीआर राशि सीधे भेजी जाएगी।

अगले दो दिनों के भीतर यह राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

54 हजार लोग प्रभावित

प्रखंड की 12 पंचायतों के इन परिवारों के कुल 54,066 लोग हालिया बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आपदा के दौरान 11 पंचायतों के करीब 28 गांव आंशिक अथवा पूर्ण रूप से जलमग्न हो गए थे।

संकट के समय प्रशासन ने नावों और एनडीआरएफ की टीमों के माध्यम से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

सामुदायिक रसोई की व्यवस्था

राहत शिविरों और प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई, शुद्ध पेयजल तथा आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों के बीच तिरपाल, प्लास्टिक और सूखा राशन भी वितरित किया गया है।

अधिकारियों ने दी जानकारी

अंचलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवों, जनप्रतिनिधियों और राजस्व कर्मियों द्वारा तैयार सूची के सत्यापन के बाद बाढ़ राहत अनुश्रवण समिति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के बाद ही 10,753 प्रभावित परिवारों को जीआर की कुल 7.52 करोड़ रुपये की राशि भेजने का अनुमोदन किया गया है।

आवास योजना का लाभ

सीओ ने आगे बताया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के नुकसान के प्रतिशत के आधार पर आगे आवास योजना का लाभ भी दिया जा सकता है।

इसके साथ ही बाढ़ से पूर्व हुए कटाव में जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके पुनर्वास पर भी सरकार और विभाग स्तर पर विचार किया जा रहा है।