Move to Jagran APP

निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष का दबदबा, चार ने मारी बाजी

बेतिया। पैक्स चुनाव की मतगणना के दो राउंड के परिणाम में घोषित पांच विजयी उम्मीदवार में चार निवर्तमान उम्मीदवारों ने फिर से अपना कब्जा जमाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 12:23 AM (IST)
निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष का दबदबा, चार ने मारी बाजी
निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष का दबदबा, चार ने मारी बाजी

बेतिया। पैक्स चुनाव की मतगणना के दो राउंड के परिणाम में घोषित पांच विजयी उम्मीदवार में चार निवर्तमान उम्मीदवारों ने फिर से अपना कब्जा जमाया। वहीं, एक नये चेहरे ने बाजी मारी। जबकि एक पिपरा नौरंगिया पैक्स से श्याम कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित किए गए। प्रखंड के बैजनाथ उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर विद्यालय में शनिवार को सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार, इंस्पेक्टर राकेश कुमार भास्कर, सीओ अभिषेक कुमार, योगापट्टी थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा व मनोज कुमार प्रसाद आदि की मौजूदगी में बज्रगृह का ताला खोला गया। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई। चौमुखा ढढवा व जरलपुर खुटवनिया पैक्स की मतगणना की प्रथम राउंड की गणना सबसे पहले शुरू हुई। जिसमें चौमुखा से कृष्णा यादव को 754 और दिनेश प्रसाद यादव को 606 मत मिले। कृष्णा यादव 148 मत से विजयी घोषित किए गए। ढढ़वा पैक्स से प्रमोद कुमार को 763 तथा राजू कुमार को 399 मत मिले। प्रमोद कुमार 364 मतों से विजयी हुईं। वहीं जरलपुर पैक्स से अखिलेश यादव को 863 मत तथा भोला यादव को 413 मत मिले। अखिलेश यादव 433 मत से विजयी घोषित हुए। वहीं, दूसरे राउंड की मतगणना में पिपरहिया पैक्स से संतोष कुमार को 706 व मनोरमा देवी 438 मत मिले। संतोष प्रसाद 268 मतों से विजयी घोषित हुए। नवलपुर पैक्स की मतगणना में खबर लिखे जाने तक अनिल शर्मा ने योगेश कुमार प्रसाद को 138 वोट से पराजित करने में सफलता हासिल की। हालांकि नवलपुर पैक्स के अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.