विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गृहिणी के वेश में अफीम की तस्करी, बेतिया स्टेशन से दो महिलाओं समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Published: Sun, 27 Sep 2026 05:57 PM (IST)

बेतिया रेलवे स्टेशन पर एसटीएफ, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 4 किलोग्राम अफीम के साथ दो महिलाओं सहित ...और पढ़ें

पकड़े गए तस्कर नेपाल से अफीम की खेप लेकर पंजाब जा रहे थे।

पकड़े गए तस्कर नेपाल से अफीम की खेप लेकर पंजाब जा रहे थे।

HighLights

  1. बेतिया स्टेशन पर 4 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर पकड़े गए।

  2. गिरफ्तार तस्करों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल, नेपाल से लाए थे अफीम।

  3. अफीम की खेप पंजाब के अंबाला पहुंचाई जानी थी, कीमत 20 लाख रुपये।

जागरण संवाद सूत्र, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bettiah Railway Station Opium Arrest: बेतिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर बाद पटना से आई एसटीएफ, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार किलोग्राम अफीम के साथ दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर नेपाल से अफीम की खेप लेकर पंजाब जा रहे थे।

एसटीएफ ने दबोचा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के बीरगंज निवासी मालती देवी, पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि निवासी सुगांती देवी और पश्चिम चंपारण के मझौलिया निवासी जंगबहादूर महतो के रूप में हुई है।

तीनों आरोपी साधारण पहनावे में थे और बेतिया स्टेशन पर सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एस-4 कोच में सवार होने का प्रयास कर रहे थे।

20 लाख में सौदा

तलाशी के दौरान तस्करों के पास से आरक्षित टिकट, तीन मोबाइल फोन और अन्य कागजात बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि नेपाल से अफीम की खेप लेकर मालती देवी और सुगांती देवी मझौलिया पहुंची थीं, जहां से जंगबहादूर के साथ वे स्टेशन आईं। इस अफीम का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ था।

अंबाला में डिलीवरी

आरोपियों को अफीम की डिलीवरी पंजाब के अंबाला में देनी थी और वे दिल्ली होकर दूसरी ट्रेन से अंबाला जाने की योजना बना रहे थे।

एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर रोहित सिंह ने बताया कि बरामद अफीम के पीछे एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। पकड़े गए तीनों आरोपी महज करियर के रूप में काम कर रहे थे, जबकि गिरोह के मुख्य सरगना विनोद महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- देवघर से जमुई लाई जा रही 15 पेटी शराब बोलेरो समेत जब्त; ड्राइवर को म‍िला था ₹5000 भाड़ा, जसीडीह के तस्कर की तलाश