परिवहन नियमों की जानकारी नहीं, खतरे में हैं यात्री
बगहा। पुलिस जिले को अबतक राजस्व जिले का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है। इस कारण से बगहा में परिवहन विभाग का कार्यालय स्थापित नहीं है।
बगहा। पुलिस जिले को अबतक राजस्व जिले का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है। इस कारण से बगहा में परिवहन विभाग का कार्यालय स्थापित नहीं है। यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसलिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रमुख चौराहों पर जवानों की तैनाती की गई है। हालांकि परिवहन नियमों की आधी-अधूरी जानकारी के कारण आए दिन समस्या खड़ी होती है। इसके लिए अबतक ना ही पुलिस ना ही परिवहन विभाग ने कभी कोई जागरूकता अभियान चलाया है। कोहरे में कैसे वाहन चलाना है, धुंध में वाहनों की गति क्या होगी, इसकी जानकारी अधिकांश चालकों को नहीं है। डीपर की जानकारी भी कम ही चालकों को है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा वाहनों की जांच के नाम पर कहा जाए तो केवल बाइक की जांच करते हुए खानापूर्ति की जाती है। हद तो यह है कि यहां की बसों में जानवरों की भांति यात्रियों को ठूस कर परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। पुलिस के सामने ही बसें परिचालित होती हैं। बस के छतों पर भी यात्री यात्रा करने से परहेज नहीं करते।इतना ही नहीं यहां एक अदद बस स्टैंड और टेंपों स्टैंड तक स्थापित नहीं हो सका है। ऐसे में वाहन सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया जाता है। सड़क के दोनों किनारे ही ठेला और फल, सब्जी आदि की दुकानें लगा कर सड़क के संकीर्ण कर दिया गया है। ऐसे में यहां नित्य ही दुर्घटना के लोग शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं यहां टेंपों, ट्रैक्टर व ट्रकों पर भी धड़ल्ले से ओवरलो¨डग हो रही। इसकी भी जांच नहीं होती। इन दिनों चीनी मिल का पेराई सत्र जारी है। सड़क पर वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। रेलवे फाटक पर नित्य ही दोनों ओर जाम लगता। ट्रैक्टर ट्राली हो या ट्रक खराब होने पर लोग सड़क पर ही खड़ा कर दिया करते हैं। अंधेरे और कोहरे में इससे वाहनों के टकराने की संभावां बनी रहती है। इन दिनों बगहा बेतिया मार्ग पर काम चल रहा है। आवश्यकता है कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन किया जाए। ताकि लोग सुरक्षित यात्रा की ओर मुखर हो सके। बयान :-
जिला मुख्यालय से लेकर सभी अनुमंडल क्षेत्रों में लगातार वाहनों की जांच होगी। मैं स्वयं क्षेत्र में ओवरलोडेड वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाउंगा। पुलिस द्वारा भी जांच कराई जाएगी। जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लोगों को नियमों के पालन की अपील की जाएगी।
सुधांशु शेखर, जिला परिवहन पदाधिकारी प. चम्पारण