नरकटियागंज आरओबी पर अब नहीं रहेगा अंधेरा, चीनी मिल ने उपलब्ध कराईं 40 स्ट्रीट लाइटें
Narkatiaganj ROB Light: नरकटियागंज आरओबी पर रोशनी की व्यवस्था के लिए न्यू स्वदेशी शुगर मिल ने 40 स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराई हैं। नगर परिषद की पहल पर यह सहयोग मिला।

शनिवार को मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने नगर परिषद की सभापति रीना देवी को लाइट सौंपी।
HighLights
चीनी मिल ने नरकटियागंज आरओबी के लिए 40 लाइटें दीं।
नगर परिषद की पहल पर चीनी मिल ने सहयोग किया।
टेंडर रद्द होने के बाद रोशनी की व्यवस्था हुई।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। Narkatiaganj ROB Light: शहर के आरओबी पर रोशनी की व्यवस्था के लिए चीनी मिल प्रबंधन आगे आया है।
स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर रद होने के बाद नगर परिषद की पहल पर न्यू स्वदेशी शुगर मिल ने 40 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई हैं।
शनिवार को मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने नगर परिषद की सभापति रीना देवी को लाइट सौंपी।
कार्यपालक अध्यक्ष ने कहा कि सभापति ने आरओबी पर रोशनी की व्यवस्था के लिए सहयोग मांगा था। इसी के तहत फिलहाल 40 स्ट्रीट लाइट दी गई हैं।
शहर के विकास और सामाजिक कार्यों में मिल प्रबंधन नगर परिषद के साथ हमेशा सहयोग करता रहेगा। इस दौरान गन्ना महाप्रबंधक केएस ढाका भी मौजूद रहे।
सभापति रीना देवी ने बताया कि टेंडर रद्द होने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर आरओबी पर लाइट लगवाने का अनुरोध किया था।
पर्व को देखते हुए मिल ने तत्काल 40 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने मिल प्रबंधन के प्रति आभार जताया। मौके पर वार्ड पार्षद डॉ. एके सिंह और नृपेंद्र द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।