विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरकटियागंज में पीटी शिक्षक पर छात्राओं ने लगाया बैड टच का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

Narkatiaganj Teacher Bad Touch Complaint: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित एक मध्य विद्यालय में छात्राओं ने पीटी शिक्षक पर बैड ...और पढ़ें

मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

HighLights

  1. छात्राओं ने पीटी शिक्षक पर बैड टच, अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाया।

  2. शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की।

  3. बीईओ जांच में अन्य छात्राओं ने भी शिक्षक पर आरोप लगाए।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Teacher Case: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय में छात्राओं ने पीटी शिक्षक पर बैड टच और अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

छात्राओं की शिकायत के बाद शिकारपुर पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपों की जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छात्राओं ने की शिकायत

प्रभारी प्रधानाध्यापिका के आवेदन के अनुसार, छह अक्टूबर को विद्यालय की कुछ छात्राओं ने शिक्षक पर बार-बार बैड टच और अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया।

छात्राओं ने शिकायत में कहा कि विरोध करने पर उन्हें डांट-फटकार के साथ धमकी भी दी गई। शिकायत मिलने के बाद इसकी सूचना बीईओ समेत वरीय अधिकारियों को दी गई।

बीईओ ने की जांच

सूचना मिलने के बाद बीईओ विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच की। इस दौरान भी कुछ छात्राओं ने शिक्षक के विरुद्ध इसी तरह के आरोप लगाए। मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

एमडीएम को लेकर हंगामा

इसी विद्यालय में मंगलवार को मध्याह्न भोजन को लेकर भी छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया था। छात्रों ने एमडीएम के चावल में गंदगी और दुर्गंध होने का आरोप लगाते हुए भोजन करने से इनकार कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

बीईओ ने विद्यालय के रसोइयों और सभी शिक्षकों को वहां से हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने छात्राओं की शिकायत के आधार पर शिक्षक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई और निलंबन की बात कही है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी एचएम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार शिक्षक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

निलंबित हुए एचएम और सहायक शिक्षक

स्कूल में हुए हंगामे के मामले में बीईओ संजय कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के सभी 11 शिक्षकों और शिक्षा सेवकों को हटाकर दूसरी स्कूल में भेज दिया है, जबकि इस स्कूल में आठ शिक्षकों का प्रति नियोजन कर दिया गया है।

बुधवार को सुबह नए शिक्षकों ने स्कूल की कमान संभाल ली। एमडीएम की शिकायत से लेकर उपजा विवाद एक शिक्षक पर कुछ छात्राओं द्वारा बैड टच का आरोप तक पहुंच गया था। इसे सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।

बीईओ ने बताया कि बच्चों की शिकायत के आलोक में एचएम समेत सभी शिक्षकों व शिक्षा सेवकों को दूसरे स्कूल में भेज दिया गया है। अब स्कूल में नए शिक्षक पठन पाठन का कार्य संचालित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बैड टच के आरोप के बाद संबंधित शिक्षक और प्रधान शिक्षिका पर कार्रवाई को लेकर जिला को पत्र लिखा गया।

बीईओ डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक संजय कुमार पांडेय और प्रधान शिक्षिका शकुंतला कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। उधर, बुधवार को एमडीएम डीपीओ कुमकुम पाठक ने स्कूल की जांच की।

उन्होंने बच्चों से एमडीएम के बारे में पूछताछ की। जांच में चावल के बोरों में चूहे की गंदगी पाई गई। डीपीओ ने बताया कि इसी चावल से मध्याह्न भोजन बनाया गया था।

हालाकि, तैयार भोजन में कोई शिकायत नहीं मिली। रसोइयों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि रसोइयों और पूर्व प्रधान शिक्षिका शकुंतला कुमारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

जांच के दौरान विद्यालय में 455 नामांकन के विरुद्ध 215 बच्चे उपस्थित रहे। हालाकि एमडीएम डीपीओ बुधवार को बनाए गए मध्याहन भोजन से संतुष्ट नजर आई। मौके पर एमडीएम प्रभारी संजय कुमार, विवेकानंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बांका में इंटर छात्रा से बैड टच का आरोप, झारखंड से पकड़ा गया आरोपी प्रिंसिपल