Move to Jagran APP

बैंकाक जाएंगे नरकटियागंज के खिलाड़ी वरुण व रवि

खेल की दुनिया में चंपारण की माटी का संघर्ष अब रंग लाने लगा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी धाक जमाने को बेताब है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 11:25 PM (IST)
बैंकाक जाएंगे नरकटियागंज के खिलाड़ी वरुण व रवि

बेतिया। खेल की दुनिया में चंपारण की माटी का संघर्ष अब रंग लाने लगा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी धाक जमाने को बेताब है। नरकटियागंज के दो छात्र वरुण कुमार और रवि कुमार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सब जूनियर सॉफ्ट बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों पहली मई से 4 मई तक होनेवाली प्रतियोगिता में शामिल होने थाइलैंड की राजधानी बैंकाक जाएंगे। राष्ट्रीय टीम में 18-18 छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय सब जूनियर महिला और पुरुष सॉफ्ट बेसबॉल टीम में बिहार से इन दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। बता दें कि बीते जनवरी माह में राष्ट्रीय स्तर पर सब जूनियर सॉफ्ट बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था जिसमें करीब डेढ़ दर्जन राज्यों का प्रतिनिधित्व हुआ। इस प्रतियोगिता में बिहार से 16 खिलाड़ी शामिल हुए थे जिसमें चंपारण के वरुण कुमार और रवि कुमार को राष्ट्रीय टीम में चयनित होने का गौरव हासिल हुआ। सॉफ्ट बेसबॉल फेडरेशन ऑफ बिहार के जनरल सेक्रेटरी सह उत्तर पूर्व जोन के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को दोनों खिलाड़ी कोलकाता जाएंगे। वहां से सॉफ्ट बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी नामदेव ¨शदे के नेतृत्व में टीम बैंकाक के लिए रवाना होगी। कहते हैं प्रतिभा को मंजिल मिलने में गरीबी बाधक तो बनती है मगर जुनून के आगे ऐसी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ भी कुछ ऐसा ही है। नरकटियागंज मध्य विद्यालय पकड़ी का छात्र रवि कुमार बेहद गरीब परिवार से है। उसके पिता लालबाबू साह पंक्चर बनाने का काम करते हैं। उसी की आमदनी से घर परिवार चलाने और बच्चे को मंजिल तक पहुंचाने में लगे हैं। वरुण कुमार नोनिया टोला निवासी सुरेश साह का पुत्र है। सुरेश साह एक छोटे किसान हैं। उनकी माली हालत भी अच्छी नहीं है। इस तंगी के बावजूद आठवीं के इन दोनों छात्रों का अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होना चंपारण के लिए भी गौरव की बात है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.