नरकटियागंज में पिकअप वैन से चार बोरी गांजा जब्त, चालक और तस्कर फरार
नरकटियागंज में पुलिस ने एक पिकअप वैन से चार बोरी गांजा बरामद किया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान चालक और तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

गांजा लदा पिकअप वैन। फोटो: जागरण
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Ganja Seized: नरकटियागंज-बलथर रोड में पोखरिया के पास पुलिस ने पिकअप वैन पर लदी चार बोरी गांजा बरामद की है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन चालक और तस्कर पिकअप वैन छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दंडाधिकारी करेंगे कार्रवाई
मामले में नियमानुसार कार्रवाई के लिए दंडाधिकारी के रूप में राजस्व पदाधिकारी अशोक कुमार के घटनास्थल पर पहुंचने की जानकारी है।
उनके पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शिकारपुर पुलिस गांजा समेत पिकअप वैन को विधिवत जब्त करेगी।
तस्करों की पहचान जारी
पुलिस फरार चालक और तस्करों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
