नरकटियागंज में एंबुलेंस में प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत पर हंगामा
नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल से जांच के बाद घर भेजी गई प्रसूता ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ ...और पढ़ें

अस्पताल के गेट पर खड़े मृत नवजात के स्वजन। फोटो सौ. जागरण
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Ambulance Delivery Case: अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची प्रसूता को जांच के बाद घर भेज दिया गया।
करीब छह घंटे बाद दोबारा तेज प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन उसे अस्पताल लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई।
जांच के बाद भेजा घर
गौनाहा थाना क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव निवासी विशाल कुमार शुक्ल की पत्नी गंगाजल कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर बीती रात अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्वजन के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने जांच के बाद प्रसव में पांच-छह दिन का विलंब बताते हुए उसे घर भेज दिया। करीब छह घंटे बाद प्रसूता को दोबारा तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
इसके बाद स्वजन उसे लेकर अस्पताल के लिए निकले। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई।
स्वजन ने लगाया आरोप
घटना के बाद स्वजन ने अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
प्रसूता की भाभी पूनम देवी ने एएनएम और जीएनएम पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में लापरवाही के कारण प्रसूता को समय से पहले घर भेज दिया गया।
जांच के बाद कार्रवाई
प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद संबंधित एएनएम और जीएनएम पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बेतिया GMCH में मरीजों का होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, अब काउंटर पर नहीं लगेगी भीड़
