विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण सिकरहना नदी पुल के नीचे मिट्टी-रेत से सना मिला शव, हत्या की आशंका

Published: Fri, 20 Mar 2026 11:37 AM (GMT+05:30)

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित साठी थाना क्षेत्र में सिकरहना नदी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच कर रही पुलिस। फोटो जागरण

घटनास्थल पर जांच कर रही पुलिस। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। साठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सिकरहना नदी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जबकि नाक से खून भी निकला हुआ था।

मिट्टी और रेत से सना मिला शव

शव रेत और मिट्टी से सना हुआ पाया गया, जिससे संभावना जताई जा रही है कि युवक ने हत्यारों से बचाव में संघर्ष किया है। घटना की जानकारी मिलते ही नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

शव को पहचानने का किया जा रहा प्रयास

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में दर्दनाक सड़क हादसा, मेला से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक से कुचलकर मौत

यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण में जमीन विवाद को लेकर खूनखराबा: पिता और तीन बेटों ने मिलकर अपने भाई पर किया हमला, एक मौत