विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण में जमीन विवाद को लेकर खूनखराबा: पिता और तीन बेटों ने मिलकर अपने भाई पर किया हमला, एक मौत

Published: Fri, 20 Mar 2026 10:25 AM (GMT+05:30)

पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र में घरारी की जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव में घरारी की जमीन को लेकर शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पिता व बड़े बेटे के साथ मिलकर तीन पुत्रों ने अपने ही भाइयों पर धारदार हथियार और भाला से हमला कर दिया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान विजय पटेल (40) के रूप में हुई है। वहीं अखिलेश पटेल (30) और कमलेश पटेल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे घरारी की जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद शुरू हुआ।

धारदार हथियार से हमला

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पिता व बड़े भाई के साथ मिलकर तीन अन्य पुत्रों ने विजय, अखिलेश और कमलेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान अखिलेश पटेल के पेट के बाएं हिस्से में भाला लग गया, जिससे उनकी आंत बाहर निकल आई। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं कमलेश पटेल भी हमले में घायल हो गए हैं।

सभी आरोपी फरार

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अखिलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

West champaran

सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- क्या खेल मंत्री श्रेयसी सिंह बनेंगी बिहार की मुख्यमंत्री? जवाब में उन्होंने वर्ष 1991 को किया याद

यह भी पढ़ें- हदहदवा पुल के पास एनएच-20 पर डस्ट लदा ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल; नवादा रेफर