विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ के नारे को ठेंगा दिखाता बिहार का ये स्कूल, खंडहर में भविष्य गढ़ रहे मासूम

Published: Thu, 29 Jan 2026 03:52 PM (IST)

बगहा एक प्रखंड के नड्डा पंचायत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नड्डा अपना भवन न होने के कारण एक जर्जर निजी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नड्डा प्राथमिक विद्यालय जर्जर निजी भवन में संचालित।

  2. बच्चों को खेल मैदान, शौचालय, पेयजल का अभाव।

  3. छह माह में भवन निर्माण शुरू होने की उम्मीद।

संवाद सूत्र, भैरोगंज। सरकार जहां एक ओर 'पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया' का नारा बुलंद कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बगहा एक प्रखंड के नड्डा पंचायत के नवसृजित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नड्डा का शिक्षा विभाग के अपना कोई भवन नहीं है। 

यह विद्यालय पिछले लंबे समय से एक उधार के निजी भवन में संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

सुविधाओं का अभाव, बच्चों की परेशानी

विद्यालय के पास स्वयं का भवन न होने के कारण न तो बच्चों के पास खेलने के लिए मैदान है और न ही बैठने की समुचित व्यवस्था। नड्डा पैक्स के पुराने खंडहर में एसबेस्टस के सहारे 56 बच्चों को बरामदे में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। 

इस विद्यालय में शौचालय और पेयजल उधार के भवन होने के कारण स्वच्छता और पानी की स्थायी व्यवस्था बड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि इस विद्यालय में बच्चों के लिए मिड-डे मील एनजीओ के माध्यम से बच्चों के बीच परोसा जाता है।

स्कूल में सामान रखने की भी जगह नहीं

संसाधनों की कमी के कारण चार्ट, पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक सामग्री रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और शिक्षा विभाग को भूमि आवंटन और भवन निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अब तक आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ। 

अभिभावकों को डर है कि भवन के अभाव में कहीं उनके बच्चों का नामांकन कम न हो जाए या विद्यालय को किसी दूर के स्कूल में संबद्ध न कर दिया जाय। 

विद्यालय के प्रधान शिक्षक बिकाऊ बैठा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक संख्या तीन है । जिसमें एक शिक्षा सेवक है छात्रों का कुल नामांकन 56 है। दो रसोईया के द्वारा मध्याहन भोजन परोसा जाता है। बताते चलें कि 2013 में दस जून को स्थापना हुई थी, तभी से नड्डा पैक्स के अधुरा भवन में संचालित होता है।

बगहा एक प्रखंड के अंतर्गत 16 विद्यालय भवनहीन हैं। जिसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया जा चुका है । आशा है कि छह माह के अंदर ही भवनहीन विद्यालयों में भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाए। - पूरण कुमार शर्मा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड बगहा एक ।