न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी
बगहा। स्थानीय व्यवहार न्यायालय के आदेश पर धनहा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जिसमें छह लोगो
बगहा। स्थानीय व्यवहार न्यायालय के आदेश पर धनहा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जिसमें छह लोगों नामजद किए गए हैं। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि धनहा थाने के खलवापट्टी गांव निवासी मुस्तफा मियां की पुत्री से गांव के ही सदाक अंसारी के पुत्र शकील अंसारी का बीते छह सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे लेकिन गांव के ही कुछ लोगों को दोनों का प्रेम प्रसंग अच्छा नहीं लग रहा था। इसी बात को लेकर गांव के ही जफरूल अंसारी मफरूल अंसारी, जयाउल अंसारी, रूख्साना खातुन व उसकी मां आदि ने मिलकर शकील अंसारी को अपने घर बुलाया कि रूखसाना खातुन से मिलवा देते है। सूचना मिलने के बाद युवक उसके घर गया तो जानकारी मिली कि रूकसाना अपने दूसरे घर यूपी चली गई है उसी घर पर है। उसके बाद शकील अंसारी को वहां ले जाया गया और वही पर उसकी हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिया। इसकी सूचना जब शकील के चाचा साकीर हुसैन को मिली तो मुस्तफा अंसारी के घर गया जहां हत्या की भनक लगने के बाद कई बार स्थानीय थाने की सूचना दी गई लेकिन पुलिस उसके बातों पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद युवक के चाचा ने बगहा न्यायालय में 9 जनवरी को एक परिवाद दायर किया। जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने धनहा थाने को आदेश जारी किया हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाए। मामले में धनहा थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मृतक के प्रेमिका सहित छह लोगों को नामजद किया गया है।