विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ममता सरकार की सहयोग से बिहार में भेजे गए बाहरी वोटर', केंद्रीय मंत्री बोले- अब विपक्ष को लग रही मिर्ची

Published: Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM (GMT+05:30)

Satish Chandra Dubey केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नरकटियागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण ...और पढ़ें

भाजपा की कार्यशाला में बोलते केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे। (जागरण)
भाजपा की कार्यशाला में बोलते केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे। (जागरण)

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज में विधानसभा स्तरीय भाजपा के कार्यशाला को संबोधित करते हुए केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए निर्वाचन आयोग की जमकर सराहना की।

इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला भी बोला और आरोप लगाया कि ममता सरकार के सहयोग से आयातित वोटर बिहार में भेजे गए है, जिन्हें अब हटाया जा रहा है, जिससे विपक्ष को मिर्ची लग रही है।

उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जिसमें कोई घुसपैठिये आए और उसे वोटर बना लिया जाए। यह देश अब 2014 से पहले वाला नहीं रहा। अब बाहरी घुसपैठियों के लिए भारत में रहना नामुमकिन है।

मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को भाजपा मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान मान रही है। नरकटियागंज के धूमनगर स्थित विवाह भवन में आयोजित कार्यशाला में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानती है।

लाभार्थी को मिल रहा सीधा लाभ

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले राष्ट्र, फिर दल और फिर व्यक्ति है। इसी भावना से काम करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से भेजा गया 1 रुपया जनता तक 20 पैसे ही पहुंचता है। लेकिन भाजपा की एनडीए सरकार में पूरे 100 पैसे लाभार्थी को मिल रहे हैं।

मोदी सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण पूरा पैसा जनता तक सीधे पहुंच रहा है। दुबे ने कहा कि यदि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार नहीं होती तो पनियहवा में पुल नहीं बन पाता। राज्य में अब किसी भी कोने से पटना मात्र 4 घंटे में पहुंचना संभव हो गया है, जो 2005 से पहले नहीं संभव था।

संगठन के लिए काम करे कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि भाजपा एक संस्कारों की पार्टी है, जहा घोटाले नहीं होते। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 2- 3 घंटे अपने बूथ पर राष्ट्र और संगठन के लिए काम करना चाहिए। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने की जबकि संचालन संयोजक पंकज वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष रंजन ओझा ने किया।

मौके पर प्रदेश का समिति सदस्य मदन मोहन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी, पवन वर्मा, शिवेंद्र शिब्बू, रेणु देवी, पूनम देवी, आकाश श्रीमुख, जूही यास्मीन, कुमारी किरण, हरिशंकर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, देवीलाल, शिवकुमार सिंह, उमेश तिवारी, सुधांशु भार्गव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- 

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी का खेल बिगाड़ेगी AIMIM, इतने सीटों पर प्रत्याशी उतारने का किया एलान