विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में रात में खाया मछली-भात, सुबह में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:30 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के गौनाहा थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

HighLights

  1. पश्चिम चंपारण में 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला।

  2. मृतक अखिलेश मांझी मानसिक रूप से बीमार बताया गया।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। गौनाहा थाना क्षेत्र के बेलवा बहुअरी गांव के पश्चिम सरेह में हड़बोड़ा नदी के किनारे शीशम के पेड़ से लटका 35 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की सबह मिला।

मृतक की पहचान बेलवा बहुअरी निवासी अखिलेश मांझी (35) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है।

शीशम पेड़ के नीचे से पुलिस ने एक लाठी भी बरामद की है। मृतक की पत्नी अंजोरी देवी ने बताया कि सोमवार की रात घर में मछली- भात बना था।

बच्चों के साथ मछली - भात खाए और ठंड लग रही थी। जैकेट पहनकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो वह आस पड़ोस के लोगों को बताई।

खोजबीन होने लगा, लेकिन कोई सुराग नही मिली। मंगलवार की सुबह गांव की महिलाएं घास काटने के लिए हरबोड़ा नदी की ओर गई थी।

शीशम के पेड़ से लटके होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल की जांच एफएसएल की टीम ने की है।

मृतक की पत्नी का कहना है कि युवक मानसिक बीमार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। प्रथम दृष्टया गमछा का फंदा बनाकर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि अखिलेश मांझी पिछले कुछ दिनों से कोई काम नहीं करता था। पत्नी मजदूरी करती थी। उसी से परिवार का भरण पोषण चल रहा था। उसके दो वर्ष का बेटा और पांच वर्ष की एक बेटी भी है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी के खुटौना में छोटे भाई की पत्नी ने भैंसुर को लाठी से पीटकर मार डाला