मधुबनी के खुटौना में छोटे भाई की पत्नी ने भैंसुर को लाठी से पीटकर मार डाला
मधुबनी के खुटौना में घरेलू विवाद के दौरान छोटे भाई की पत्नी ने अपने भैंसुर के सिर पर लाठी से ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
घरेलू विवाद में छोटे भाई की पत्नी ने भैंसुर पर हमला।
लाठी के वार से गंभीर घायल भैंसुर की अस्पताल में मौत।
पुलिस मामले की जांच कर रही, गांव में तनावपूर्ण माहौल।
संवाद सहयोगी, खुटौना (मधुबनी)। एक ही आंगन में रहने वाले परिवार के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान छोटे भाई की पत्नी ने अपने भैंसुर के सिर पर लाठी से वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह लौकहा थाना क्षेत्र के बड़ा उढ़वा गांव की है।
मृतक की पहचान सुशील कुमार खड़गा (40), पिता दीपनारायण खड़गा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक ही आंगन में अलग-अलग रहते थे दोनों भाई
मिली जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार खड़गा अपने भाई अशोक कुमार खड़गा के साथ एक ही आंगन में अलग-अलग रहते थे। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान अशोक कुमार खड़गा की पत्नी ने सुशील कुमार खड़गा के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
खुटौना सीएचसी से सदर अस्पताल किया गया रेफर
घटना के बाद स्वजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल सुशील कुमार को खुटौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने पर लौकहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घरेलू विवाद के कारणों और मारपीट की परिस्थितियों का पता लगा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मधुबनी में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
