विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:29 PM (IST)

मधुबनी के लौकही में तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से 6 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना ...और पढ़ें

HighLights

  1. लौकही में तेज रफ्तार ऑटो से किशोर की मौत।

  2. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे व गिरफ्तारी की मांग की।

  3. अंधरामठ-लौकही मुख्य सड़क पर लंबा जाम लगा।

संवाद सहयोगी, लौकही। लौकही थाना क्षेत्र के बोनटोल स्थित पांची पुल के समीप लौकही-अंधरामठ मुख्य सड़क पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. अली के पुत्र मो. हुसैन के रूप में हुई है। वह बोनटोल निवासी अपने नाना मो. गफ्फूर के यहां रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय हुसैन खेलते हुए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अंधरामठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाद में ऑटो को स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर यातायात बाधित कर दिया। इससे लौकही-अंधरामठ मुख्य सड़क पर घंटों आवागमन ठप रहा। सूचना पर लौकही और अंधरामठ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया जा सका।

तीन भाई-बहनों में इकलौता बेटा था हुसैन

मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हुसैन तीन भाई-बहनों में इकलौता बेटा था। और गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाया करता था। उसकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

इधर, पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने से बच्ची और महिला की मौत, एक महिला रेफर