Move to Jagran APP

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान श्री राम की बारात, उमड़े भक्त

चौतरवा। धूमधाम व गाजे बाजे के साथ रविवार को श्री राम की बारात खाकी बाबा आश्रम से निकाली गई। गांव की महिलाएं मंगल गीत गाती पीछे पीछे चल रही थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 12:39 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:14 AM (IST)
गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान श्री राम की बारात, उमड़े भक्त
गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान श्री राम की बारात, उमड़े भक्त

चौतरवा। धूमधाम व गाजे बाजे के साथ रविवार को श्री राम की बारात खाकी बाबा आश्रम से निकाली गई। गांव की महिलाएं मंगल गीत गाती पीछे पीछे चल रही थी। बारात में हाथी,ऊंट व घोड़े के साथ पैदल सैकड़ों बाराती चल रहे थे। जय श्री राम की गगन भेदी आवाज के साथ जय जयकार की आवाज से पूरा वातावरण गुंजायमान था। बारात लगुनाहा ,चैनपुर,पतिलार कारखाना टोला, मौजे टोला, सीतापार,लक्ष्मीपुर,रतवल,भठहिया होते हुए,देर रात बड़ा लगुनाहा काली माई स्थान परिसर पहुंची। जहां वेदमंत्रोच्चारण के साथ श्रीराम व सीता का विवाहोत्सव मनाया गया। विवाहोत्सव में सैकड़ों महिलाएं मंगलगीत गा रही थी।वही बारातियों के स्वागत के लिए लगुनाहा, पतिलार, मौजे टोला, सीतापार, लक्ष्मीपुर, रतवल, भठहिया व बड़ा लगुनाहा में नाश्ता व पानी दिया गया। विभिन्न गांव की महिलाएं परंपरागत श्री राम की पालकी को रोक कर पूजा अर्चना कर रही थी। वहीं विभिन्न गांवों में इस अवसर पर साफ सफाई की गई थी। विवाहोत्सव के बाद लगुनाहा श्री खाकी बाबा आश्रम परिसर व बड़ा लगुनाहा काली माई स्थान परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुल 22 कन्याओं की शादी वेद मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। कुल पांच जगह बेरियर लगाए गए थे, जहां से पैदल विवाह स्थल तक जाय जाता था। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिस बल भी विभिन्न स्थलों पर तैनात किया गया है। महिलाओं की भीड़ में कोई भी पुरुष प्रवेश नहीं करें, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। जुलूस के साथ सशस्त्र पुलिस बल तैनात रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.