शारीरिक दूरी के पालन के साथ भूमि की हो रही रजिस्ट्री
लंबे अरसे बाद लॉकडाउन के बीच 20 मई से निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है।
बेतिया। लंबे अरसे बाद लॉकडाउन के बीच 20 मई से निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है। ऑफिस खुलने के बाद यहां शारीरिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन हो रहा है। शुक्रवार को जमीन की रजिस्ट्री के लिए 37 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराई है। दोपहर 12 बजे तक 12 लोगों की रजिस्ट्री हो चुकी है। रजिस्ट्री ऑफिस पर जमीन खरीद बिक्री से पहले ऑनलाइन नंबर लगाने का प्रोसेस है। जिला अवर निबंधक बैजनाथ सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 39 लोगों को रजिस्ट्री को अनुमति दी जाती है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय ही रजिस्ट्री का समय दे दिया जाता है। 7:30 से शाम 4:30 तक हो रहा रजिस्ट्री का काम हो रहा है। नियत समय पर आने वालों की शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए रजिस्ट्री की जाती है।
ऑफिस के मेन गेट पर बांस बल्ले से बैरिकेडिग भी की गई है। कार्यालय खुलने के बाद कातिबों की बीच चहलकदमी जरूर बढ़ी है। लेकिन शारीरीक दूरी का कड़ाई से पालन हो रहा है। ऑनलाइन प्रक्रिया की सभी सराहना कर रहे है। कार्यालय में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था है। पहले प्रतिदिन करीब 125 लोगों की रजिस्ट्री होती थी। लेकिन अब प्रतिदिन करीब 35 लोगों की ही रजिस्ट्री हो रही है।
फोटो 22 बीईटी 09
यह नियम मुख्तार, रजिस्ट्री करने व कराने वाले के हित में है। नियत समय की जानकारी हो जाने के कारण सभी समय से आते है जिससे भीड़ नही लगती है।
मधुरेंद्र चौबे, मुख्तार फोटो 22 बीईटी 10
सरकार की ऑनलाइन प्रक्रिया काफी अच्छी है। इससे काम व समय में बचत है। शारीरीक दूरी का पालन करने में भी आसानी होती है।
सुजीत कुमार दुबे कोट
रजिस्ट्री के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के समय ही लोगों को समय मिल जाता है। समय से आने वालों की रजिस्ट्री हो रही है।
वैद्यनाथ सिंह, जिला अवर निबंधक पदाधिकारी, बेतिया।