चाचा नेहरू के जीवन मूल्यों को अपनाना जरूरी
बेतिया। बाल दिवस पर शहर के कई विद्यालयों में गुरुवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कई जगहों पर फैंसी ड्रेस निबंध प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बेतिया। बाल दिवस पर शहर के कई विद्यालयों में गुरुवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कई जगहों पर फैंसी ड्रेस, निबंध प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाल दिवस पर बच्चों ने कुछ नेक काम करने व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बता दें कि 14 नवंबर को आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का जन्म हुआ था। इनका बच्चों से बहुत लगाव था। इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस मौके पर संतजेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्राचार्य जार्ज नेडूमेट्टम सतीश ने कहा कि चाचा नेहरू से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए एवं उनके सिद्धातों व जीवन मूल्यों को अपनाना चाहिए। वहीं, संत जोसेफ, केआर उच्च विद्यालय, आलोक भारती स्कूल में काफी हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। मौके पर रेणुका साह, भवानी प्रसाद, शक्ति गुप्ता, राशि राकेश, रेमंड रेमी, समीर कुमार, प्रशांत वर्मा, अमित कुमार, रवि कुमार, राकेश रेमी आदि मौजूद रहे है।