विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति के बीच आई अच्छी खबर, नेपाली मूल की बहुओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता

By Vinay Pathak Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 23 Apr 2026 05:36 PM (IST)

Nepali Brides Citizenship: भारत-नेपाल सीमा पर तनाव के बीच, भारत सरकार और बिहार सरकार ने नेपाली मूल की उन महिलाओं ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है।

यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है। 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, ठकराहा (पश्चिम चंपारण)। India Nepal Border News: नेपाल की नवनिर्वाचित बालेन शाह सरकार के कुछ हालिया फैसलों के बाद भारत-नेपाल सीमा के दोनों ओर रह रहे लोग तनाव में हैं। विशेषकर 100 रुपये भंसार व भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से भंसार लेने वाले नियम की वजह से।

राहत देन वाली खबर

इस बीच भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं बिहार सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है जो दोनों देशों के लोगों को राहत देन वाली है। अब नेपाली मूल की बहुओं को भारत की नागरिकता प्रदान करने का फैसला किया गया है।

नागरिकता के लिए विशेष अभियान

सरकार की ओर से इस तरह के निर्देश मिलने के बाद ठकराहा प्रखंड में नेपाली मूल की महिलाओं को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।

इसके लिए शर्त यह रखी गई है कि उन्होंने भारतीय नागरिकों से विवाह किया हो। दूसरी शर्त यह रखी गई है कि वर्षों से भारतीय क्षेत्र में निवास कर रही हैं।

प्रखंड स्तर पर समिति गठित

इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर समिति गठित कर दी गई है। इसके साथ ही जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। प्रखंड प्रशासन के अनुसार समिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

वहीं अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक तथा संबंधित थानाध्यक्ष को सदस्य नामित किया गया है।

पात्र महिलाओं की पहचान

समिति पात्र महिलाओं की पहचान कर नागरिकता प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएगी। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय में नागरिकता हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।

जागरूकता कार्यक्रम

यहां महिलाओं को आवेदन, आवश्यक कागजात एवं अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र महिला जानकारी के अभाव में योजना से वंचित न रह जाए।

इसके लिए जीविका दीदी, विकास मित्र, स्वच्छता ग्राही, चौकीदार, दफादार तथा पंचायत प्रतिनिधियों को गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाने और लाभार्थियों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला मुख्यालय से निगरानी

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी योग्य महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें सरल और सुगम तरीके से नागरिकता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान की निगरानी जिला मुख्यालय बेतिया से भी की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं समय सीमा के भीतर पूरी हो सके।