चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी पर गिरेगी गाज
बगहा। भितहा प्रखंड के मच्छहा पंचायत के वार्ड सदस्यों द्वारा नल जल योजना में भेदभाव बरतने के आरोपों
बगहा। भितहा प्रखंड के मच्छहा पंचायत के वार्ड सदस्यों द्वारा नल जल योजना में भेदभाव बरतने के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन बैरतवा में प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता विनीत कुमार और अरुण कुमार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बीडीओ की मौजूदगी में एक एक ¨बदू पर पूछताछ की। वार्ड सदस्यों ने यह आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना नल जल योजना मे चयन मे मुखिया द्वारा भेदभाव किया गया है। अपने चहेते वार्ड सदस्यों खाते मे राशि भेजी जा रही है। जिसके आलोक मे सभी वार्ड सदस्यों कि उपस्थिति मे योजना के चयन कि जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि जांच में सभी योजनाएं सही ढंग से चयनित पाई गई हैं। दोनों अधिकारियों ने नल जल योजना को लेकर कनीय अभियंता को आदेश दिया कि चयनित योजना का डीपीआर तैयार कर भेजे। ताकि काम शुरु कराया जा सके। वार्ड संख्या 1, 2, 6,और 14 में काम होना है। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुखिया सुभान अंसारी को भी निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का भेदभाव अगर किया गया तो कार्यवाही तय है। मौके पर अंचलाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।