कर्तव्य भत्ता में बढ़ोतरी को लेकर होमगार्ड जवानों ने निकाला विजय जुलूस
बेतिया। कर्तव्य भत्ता की बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में सोमवार को होमगार्ड जवानों ने शहर में विजय जुलूस निकाला।
बेतिया। कर्तव्य भत्ता की बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में सोमवार को होमगार्ड जवानों ने शहर में विजय जुलूस निकाला। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले गृहरक्षक होमगार्ड कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां से वे गाजे-बाजे के साथ शहर में निकले। इस दौरान जवानों ने गुलाल भी उड़ाया और खुशी का इजहार किया। जुलूस का नेतृत्व बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार मिश्र, सचिव सुबोध कुमार तिवारी, केंद्रीय डेलीगेट सह पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार राव, संपूर्णानंद तिवारी, उपाध्यक्ष द्वारिका यादव, उपसचिव जियाउद्दीन, संगठन सचिव उमाकांत दुबे, दिनेश शंकर ¨सह, राजकुमार पाल, मुन्ना कुमार, कोषाध्यक्ष रामायण ¨सह, कार्यालय सचिव रमेश प्रसाद, शेख शमशुल होदा, कृष्ण कुमार यादव, संतोष कुमार पांडे, अजय कुमार द्विवेदी, मुस्ताक अंसारी, मंजर खां, दिनेश मिश्र, प्रकाश चंद्र राव आदि ने किया। होमगार्ड कार्यालय से जुलूस समाहरणालय गेट पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। वहां वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। फिर गंडक चौक होते हुए जुलूस होमगार्ड कार्यालय आया। कलेक्ट्रेट गेट पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय डेलिगेट श्री राव और श्री तिवारी ने होमगार्ड जवानों की भत्ता बढ़ोतरी के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। सरकार से मांग कि जवानों को 11 माह की स्थाई ड्यूटी राज्य के किसी भी जिले में दी जाए। उनकी 60 वर्ष की आयु पूरा होने पर राज्य कर्मियों के अनुरूप अंतिम माह में सेवानिवृत्त किया जाए और इस अवसर पर उन्हें कम से कम डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाए। वही, जिलाध्यक्ष श्री मिश्र और सचिव श्री तिवारी ने भत्ता बढ़ोतरी के लिए सरकार को धन्यवाद देते हुए उनकी लंबित अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। मौके पर दिनेश मिश्र, प्रकाश चंद्र राव, प्रमोद वर्मा, संतोष कुमार सहित सैकड़ों की गृहरक्षक मौजूद रहे।