Move to Jagran APP

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को हर सहायता देगी सरकार : मंत्री

सूबे के कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सूबे में बाढ़ प्रभावित किसानों के उनकी फसल क्षति के लिए सहायता देने की कार्रवाई की जाएगी। सूबे में 16 जिलों की 70 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का भारी नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 01:50 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 01:50 AM (IST)
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को हर सहायता देगी सरकार : मंत्री

बेतिया । सूबे के कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सूबे में बाढ़ प्रभावित किसानों के उनकी फसल क्षति के लिए सहायता देने की कार्रवाई की जाएगी। सूबे में 16 जिलों की 70 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का भारी नुकसान हुआ है। संबंधित जिले के जिला कृषि पदाधिकारी को उनके यहां हुई फसल क्षति की रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया है। मंत्री डॉ. कुमार सोमवार को परिसदन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिलों से प्राप्त रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किसानों को सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें तीन जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जायजा लेने की जिम्मेवरी दी गई है। इसमें दरभंगा, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण शामिल है। उन जिलों में बाढ़ का कहर ज्यादा ही है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के लिए 1 लाख करोड की राशि स्वीकृत की है। इस राशि का इस्तेमाल किसान कोल्ड चेन का निर्माण करने के साथ -साथ कृषि के क्षेत्र में अन्य ढांचागत सुविधाओं को विकास कर सकते हैं। केन्द्र सरकार किसान सम्मान योजना के तहत हाल ही में किसानों को दो-दो हजार रुपये राशि का भुगतान की है। इसके तहत सूबे के 72 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि जिले में बाढ़ से 293 पंचायतों के किसान प्रभावित हैं। इसके लिए नुकसान हुए फसलों का वास्तविक आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश को दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के साथ ही इस पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने पशुपालन एव मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों से बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी ली। वहीं पूर्व मंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी एवं बेतिया के विधायक मदन मोहन तिवारी ने मझौलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के इलाज के लिए शिविर नहीं लगाने पर जिला पशुपालन पदाधिकारी पर जमकर बिफरे। इसपर मंत्री ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। मौके पर गनौली पंचायत के मुखिया उमाकांत सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.