Sugarcane Price: बिहार में बढ़ गया गन्ना का सरकारी रेट, बढ़ी हुई कीमत से एक साल में मालामाल हो जाएंगे किसान
नीतीश कुमार ने सोमवार को बगहा दो प्रखंड के घोठवा टोला से प्रगति यात्रा की शुरुआत करते हुए गन्ना किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की। उन्होंने गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की जिससे किसानों को पिछले पेराई सत्र की तुलना में अधिक दाम मिलेगा। यह बढ़ोतरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम चंपारण में गन्ना किसानों की संख्या काफी ज्यादा है।

जागरण संवाददाता, शिकारपुर (बेतिया)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा सोमवार को बेतिया से शुरू हो गई। यात्रा का यह पहला चरण है। अपने दिल के करीब की योजनाओं को जमीन पर देख मुख्यमंत्री खूब प्रसन्न हुए।
हंसते हुए कहा- हमने यह किया है बाद में केंद्र वालों ने इसे आजीविका के नाम से शुरू किया। उस वक्त दिन के 12.48 हुए थे। बेतिया का शिकारपुर जो चनपटिया विधानसभा क्षेत्र का एक गांव है वहां मुख्यमंत्री के पहुंचने का ऐलान हेलिकॉप्टर ने कर दिया था।
मुख्यमंत्री का काफिला गांव की आज ही धुली सड़क पर पहुंचा। वहां सड़क के किनारे उन्हें कुछ जीविका दीदियों और सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत लाभ पाईं महिलाओं से मिलना था।
मुख्यमंत्री के पहले बेतिया के डीएम डीके राय उतरे और फिर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी व उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार। मुख्यमंत्री सीधे वृद्ध महिला कांति देवी के स्टाल पर पहुंचे। वह दूल्हे की पगड़ी और मौरी बनाती हैं। अपने उत्पादों के साथ वही खड़ी हे गईं।
गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी
पश्चिम चंपारण के बगहा दो प्रखंड के घोठवा टोला से प्रगति यात्रा की शुरुआत करते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गन्ना किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की।
उन्होंने गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करते हुए कहा कि किसानों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि गन्ने का मूल्य लागत की तुलना में कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। इसलिए गन्ना उद्योग विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि इसी सीजन से मूल्य वृद्धि कर भुगतान कराएं।
10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी इसी सीजन में पहले की गई थी। अब इसमें 10 रुपये और जोड़ दिया जाएगा। इसका वहन राज्य सरकार करेगी। इस तरह गन्ना किसानों को पिछले पेराई सत्र की तुलना में 20 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेगा।
पश्चिम चंपारण से इस बढ़ोतरी की घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां गन्ना किसानों की संख्या काफी ज्यादा है। ज्ञात हो कि पिछले पेराई सत्र 2023-24 में उच्च प्रभेद के गन्ने का मूल्य प्रति क्विंटल 355, जनरल का 335 और निम्न प्रभेद 310 रुपये प्रति क्विंटल था।
सीएम नीतीश ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने टोका- अरे यह तो बहुत बढ़िया है। कांति ने बताया कि उसके परिवार में दारू बेचने का काम था। पुलिस का बहुत झमेला था। सरकार से पहले दस हजार रुपये की मदद मिली और फिर 30 हजार मिला। दरअसल सतत जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी है कांति। दिल्ली से भतीजा सामान लाता है। दूल्हे की पगड़ी सौ रुपये में बन जाती है। यह तीन सौ रुपये तक में बिक जाती है।
मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता से कहा करते रहिए। इस योजना के तहत दो महिलाओं को उन्होंने ई रिक्शा की चाभी सौंपी। उनके परिवार में भी ससुर शराब बेचते थे। जीविका दीदियों का एक समूह एलईडी बल्ब की एसेंबलिंग कर रहा है। उनसे भी मुख्यमंत्री ने भेंट की।
कांस व फूल के बर्तन तैयार करने वाली महिलाओं से भेंट की। हैरान भी हुए काम देखकर। विजय चौधरी ने पूछा कितनी आमदनी होती है। जमीन पट्टे पर लेकर नर्सरी में पौधा तैयार कर उसे वन विभाग को सौंपने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री ने चेक सौंपा।
इसके बाद वह मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से मिली सहायता से काम कर रही एक महिला उद्यमी से मिलने पहुंच गए। वह मसाला का पैकेट बनाकर अपना रोजगार कर रही। कच्चा माल कुछ स्थानीय स्तर पर मिल जा रहा और कुछ राजस्थान से आता है। उसके उत्पाद आनलाइन प्लेटफार्म पर भी हैं।
एक महिला सैनेटरी नैपकिन भी बना रही। जिस परिसर में यह स्टाल लगा था, वहां पीएमआरजीईपी योजना के तहत एक जुराब वाली इकाई भी चल रही। मुख्यमंत्री ने इसे भी देखा और सराहा।
इसके बाद शिकारपुर में आपदा प्रबंधन विभाग के एक प्रशिक्षण केंद्र का भी उन्होंने उद्घाटन किया। शिकारपुर आने वाली सड़क के दूसरे छोर पर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से उतरे। यहां भी उनके दिल के करीब का मामला था।
मुख्यमंत्री ने कांस व फूल के बर्तन तैयार करने वाली महिलाओं से भेंट की
- प्रगति यात्रा के दौरान समीक्षा बैठक में बोले मुख्यमंत्री सफल रही मेरी यात्रा लोकार्पण व शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने समाहरणालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
- एक घंटा 13 मिनट की बैठक में उन्होंने विभागीय कार्यों को लेकर तैयार पीपीटी को देखा। विभागवार 21 बिंदुओं पर जानकारी ली।
- अब तक हुए कार्यों पर संतोष जताते हुए शेष को शीघ्र पूरा करने को कहा। समीक्षा बैठक शुरू करते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सभी यात्राएं पश्चिम चंपारण से शुरू होती रही हैं। इस बार भी यहीं से शुरुआत हुई है।
- उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्थल निरीक्षण किया हूं। स्थानीय लोगों से भी रूबरू होने का अवसर मिला है। इस बार की मेरी यात्रा काफी सफल रही है। पश्चिम चंपारण को कई सारी सुविधाएं देने का अवसर प्राप्त हुआ है।
सीएम ने जीविका समूह के हस्तनिर्मित सामान की सराहना की
मुख्यमंत्री ने जिले में 752.17 करोड़ की 400 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें बगहा दो के घोठवा टोला में 139 करोड़ की लागत से विद्युत परियोजना का शिलान्यास प्रमुख है। दोन, दियारा और जंगल क्षेत्र में नियमित बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
घोठवा टोला में मुख्यमंत्री ने जीविका समूह की महिलाओं के हस्तनिर्मित सामानों के स्टाल का अवलोकन किया और सराहना की। उसके बाद वे मझौलिया के शिकारपुर गांव पहुंचे।
यहां नौ लाख से विकसित मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। पार्क के समीप 50 डिस्मिल में नवनिर्मित अमृत सरोवर में सीएम ने मछली के बीज डालकर जीविका समूह को स्वरोजगार के लिए समर्पित किया।
यह भी पढ़ें-
Sugarcane Price: बिहार में गन्ना की कीमत तय, सभी चीनी मिलों तक पहुंची सरकार की नई रेट लिस्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।