Move to Jagran APP

आस्था के साथ महिलाओं ने की गोवर्धन पूजा

नरकटियागंज, गोव‌र्द्धन उत्सव नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक श्रद्धालु महिलाओं द्वारा पूरी आस्था के साथ मनाया गया। मान्यता है कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:53 PM (IST)
आस्था के साथ महिलाओं ने की गोवर्धन पूजा

बेतिया। नरकटियागंज, गोव‌र्द्धन उत्सव नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक श्रद्धालु महिलाओं द्वारा पूरी आस्था के साथ मनाया गया। मान्यता है कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा यानी गाय की पूजा की जाती है। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। गाय के गोबर से गोवर्धननाथ की अल्पना बनाकर उनका पूजन किया जाता है। वही गांव में बैल, गाय आदि पशुओं को स्नान कराकर फूल मालाओं से पूजन किया जाता है। जगह जगह महिलाओं ने गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा की। इसको लेकर उन लोगों में काफी उत्साह दिखा। इस दिन महिला अपने भाईयो को बजड़ी खिलाकर उनकी सलामती की कामना भी की। यह त्यौहार भाई- बहन के प्रेम को भी मजबूत करता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.