विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में जीएनएम की बहाली से जगेगी बेहतर इलाज की उम्मीद, नवंबर से जीएमसीएच में बढ़ेंगी सुविधाएं

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:13 PM (IST)

बेतिया के जीएमसीएच में नवंबर से मनोरोग विभाग, सर्जरी आईसीयू सहित नई चिकित्सा सेवाएं शुरू होंगी। इन सुविधाओं के विस्तार ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण के जीएमसीएच में लगी मरीजों की लाइन। जागरण

पश्चिम चंपारण के जीएमसीएच में लगी मरीजों की लाइन। जागरण

HighLights

  1. जीएमसीएच में नवंबर से नई चिकित्सा सेवाएं शुरू होंगी।

  2. मनोरोग विभाग, सर्जरी आईसीयू, 5 आईसीयू बेड बढ़ेंगे।

  3. 188 जीएनएम की तैनाती से नर्सिंग सेवा मजबूत होगी।

मधुसूदन कुमार, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। अस्पताल में मरीज बढ़ रहे हैं, सुविधाओं के विस्तार की तैयारी है और निगाहें टिकी हैं जीएनएम की नियुक्ति पर। इंतजार सिर्फ नई नियुक्तियों का नहीं, उन चिकित्सा सेवाओं का भी है, जिनके शुरू होने से गंभीर मरीजों के इलाज की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, नवंबर से मनोरोग विभाग, सर्जरी आइसीयू, पांच आइसीयू और पांच पीसीयू शुरू करने की तैयारी है।

अब देखना यह है कि नई सेवाओं की यह समय सीमा व्यवस्था की कसौटी पर कितनी खरी उतरती है। ताकी मरीजों का दबाव बढ़ने के बीच राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में इलाज की सुविधा मिले।

188 जीएनएम की तैनाती के लिए जारी हुआ रोस्टर

जीएमसीएच नर्सिंग सेवाओं को मजबूती देने के लिए 188 जीएनएम की तैनाती के लिए रोस्टर जोरी किया गया है। जिसमें मात्र 20 प्रतिशत न ए जीएनएम अपना योगदान दे दिए हैं।

जीएनएम की तैनाती से अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और नर्सिंग सेवाओं पर काम का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं, जीएमसीएच में नवंबर से प्रस्तावित नई चिकित्सा सेवाओं के संचालन के लिहाज से भी नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता अहम मानी जा रही है।

जीएमसीएच में बढ़ेंगी आइसीयू बेड, मनोरोग विभाग और सर्जरी आइसीयू

अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधाओं के विस्तार की तैयारी चल रही है। अस्पताल में मनोरोग विभाग और सर्जरी आइसीयू शुरू करने की दिशा में पहल की जा रही है। इसके साथ ही पांच आइसीयू और पांच पीसीयू बेड भी चालू किए जाने हैं।

इन सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर होने पर आइसीयू में बेड बढ़ाने का रास्ता भी साफ हो सकता है।

जीएमसीएच में आइसीयू के विस्तार की राह में नर्सिंग स्टाफ की कमी बड़ी बाधा बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल में 12 बेड का आइसीयू संचालित है।

गंभीर मरीजों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इसकी क्षमता 24 बेड करने की योजना है। बता दें कि पूर्व में पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं होने के कारण विस्तार की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। करीब 180 जीएनएम की नियुक्ति होने की उम्मीद है।

जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मनोरोग विभाग और सर्जरी आइसीयू शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पांच आइसीयू और पांच पीसीयू बेड भी चालू किए जाने हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें- विदेश में फंसा बिहार का बेटा, सुरक्षित वतन वापसी के लिए सांसद ने उठाई आवाज