एक लाख रुपये खर्च कर बनवा दिया स्कूल का गेट
रामनगर, एक तरफ लोग सरकारी संपति को हड़पने के फेरे में हैं तो वहीं कुछ ऐसे महापुरुष भी समाज में है, जो सरकारी संपत्ति की न सिर्फ सुरक्षा करते हैं।
बगहा। रामनगर, एक तरफ लोग सरकारी संपति को हड़पने के फेरे में हैं तो वहीं कुछ ऐसे महापुरुष भी समाज में है, जो सरकारी संपत्ति की न सिर्फ सुरक्षा करते हैं। बल्कि खुद की राशि खर्च कर सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए सरकारी संपत्ति खड़ा कर देते हैं। इन्हीं में से एक हैं जुड़ा पकड़ी गांव निवासी 80 वर्षीय पारस नाथ प्रसाद । एक छोटे किसान है। पर इनका दिल कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये अपनी जमा पूंजी में से एक लाख रुपये खर्च कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुड़ा पकड़ी का मुख्य दरवाजाबनवाया है। जिसका विधिवत उद्घाटन एवं वृद्ध के सम्मान में शनिवार को संध्या समय एक समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंधन के तरफ से किया गया। जहां वृद्ध को फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने उन्हे अंगवस्त्र देकर भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय की चारदीवारी पहले से ही तैयार थी। पर मुख्य दरवाजा का अभाव था। जिसके कारण असमाजिक तत्व कभी चापाकल खोल ले जाते थे तो कभी कुछ अन्य समान। सम्मान समारोह का आयोजन सम्मान समारोह सह गेट का लोकापर्ण विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें दरवाजे का उद्घाटन के साथ ही आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति की। इस दौरान आगत अतिथियों ने पारस नाथ के जज्बे को सलाम किया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक राणा बलंवत ¨सह, प्रखंड प्रमुख निर्मला देवी, बीडीओ जितेन्द्र ¨सह, पंचायत की मुखिया मंसा देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र ¨सह, उप प्रमुख प्रतिनिधि जावेद खान, सपही पंचायत के मुखिया जितेन्द्र बहादुर ¨सह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मधुकर राय, समाजसेवी राय चंद्र भूषण शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ शर्मा के साथ ही रतन राव, मुखिया गौरी शंकर प्रसाद, निर्मलेन्द्र राय, मनोज कुमार यादव, संजय पुरी, नंद किशोर यादव, संकेत शुक्ल के साथ ही अन्य गणमान्य लोगों ने पारस नाथ प्रसाद के इस कार्य की सराहना तहेदिल से की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मो. ओबैदूर्रहमान ने किया।