Move to Jagran APP

भितिहरवा से निकली गांधी सद्भावना यात्रा, शामिल हुए देश-दुनिया के गांधीवादी

गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा से सदभावना यात्रा प्रारंभ हो गई है। इस यात्रा में देश दुनिया के गांधीवादी शामिल हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 13 Mar 2018 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 09:22 PM (IST)
भितिहरवा से निकली गांधी सद्भावना यात्रा, शामिल हुए देश-दुनिया के गांधीवादी

पश्चिमी चंपारण [जेएनएन]। गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा से सदभावना यात्रा प्रारंभ हो गई है। इस यात्रा में देश दुनिया के गांधीवादी शामिल हैं। श्रीलंका, नेपाल और देश के अन्य हिस्से से आनेवाले गांधीवादी चिंतक बापू से जुड़ी यादों और संदेशों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर संकल्पित हैं।

loksabha election banner

यात्रा में श्रीलंका से वीपीआरआर पुष्पकुमारा, डब्लूपीबी जनकानाथा, डब्लूएसटीएम पथिराना, एन थिरुकुमारन, नेपाल से अर्जुन थापा, लालबहादुर राना सहित कई देशों और राज्यो के लोग इस यात्रा

में भाग ले रहे हैं। इस यात्रा में देशभर से पांच सौ लोग भाग ले रहे है।

संसद दिल्ली के साथ सखी बिहार एंव बिहार की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सामूहिक संगठनों के माध्यम से यह गांधी सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बेतिया जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल, महिला समाज सेवी शीला वर्मा, मधुप वर्मा, 44 वीं बटालियन एसएसबी के

सहायक कामंडटेंट शैलेश कुमार सिंह, कस्तूरबा गर्ल्स विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव दिनेश प्रसाद यादव, अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद, पटना विश्वविद्यालय शोधार्थी सुनील चौरासिया, शम्भूनाथ मिश्र उर्फ ज्ञानी समेत

कई सामाजिक लोग भी बढ़ चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.