विभिन्न मामलों में फरार पांच अभियुक्त गिरफ्तार
बेतिया। साठी, पुलिस ने वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम में बुधवार की रात छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
बेतिया। साठी, पुलिस ने वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम में बुधवार की रात छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के दनियाल परसौना गांव में बुधवार की रात छापेमारी कर विजेन्द्र महतो, लालजी माहतो, महिमा शाह, रसीद मियां और प्रमोद शाह को गिरफ्तार किया गया। ये वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार
चल रहे थे। इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाया जा रहा है, जो लगातार एक सप्ताह तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे वह शराब कारोबारी हो या फरार वारंटी अगर स्वेच्छा से सरेंडर करते हैं तो पुलिस उनके साथ है। उन्हें किसी प्रकार से तंग तबाह नहीं किया जाएगा। छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ दरोगा विनोद कुमार ¨सह, मंजर आलम, उमेश प्रसाद, जमादार सुजीत कुमार त्रिपाठी, बीडी ¨सह और डीएपी होमगार्ड सहित चौकीदार शामिल रहे।