विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Champaran News: रामनगर में झाड़-फूंक से मना करने पर मारपीट, 12 लोगों पर पोक्सो और SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज

Published: Fri, 12 Apr 2024 05:12 PM (IST)

बिहार के पश्चिमी चंपारण में धनरपा गांव के सरेह में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। मामले में ...और पढ़ें

रामनगर थाना क्षेत्र के धनरपा गांव की घटना,दोनों पक्षों से तीन गिरफ्तार
रामनगर थाना क्षेत्र के धनरपा गांव की घटना,दोनों पक्षों से तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिमी चंपारण)। पश्चिमी चंपारण के रामनगर थाना क्षेत्र के धनरपा गांव के सरेह में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। जिसमें एक पक्ष से मटियरिया थाना क्षेत्र के सेरहवा मस्जिदवा गांव निवासी भूलन मांझी की पत्नी बबीता देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज एफआईआर में धनरपा और सबुनी गांव निवासी वीरेंद्र यादव, विपुल यादव, विशाल यादव, अवधेश यादव, सिपाही यादव, संपत यादव, दिनेश यादव, कृष्णा साह, उमेश यादव को नामजद किया है। वही 10 अन्य अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पहले पक्ष ने क्या आरोप लगाए?

बबीता देवी ने बताया कि बीते गुरुवार को धनरपा सरेह स्थित देवी स्थान पर पूजा करने गई थी। तभी एक राय होकर साजिश के तहत सभी आरोपी पहुंच गए। जाति सूचक गाली दी और मारपीट की। इस दौरान मेरे साथ नाबालिग छोटी-छोटी बच्चियां थी। जिनके साथ मारपीट की गई।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी

इधर, दूसरे पक्ष से संपत राय ने नगर के राम जानकी चौक निवासी सुनील सोनी, पंकज सोनी, बिट्टू सोनी के साथ 10-12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

संपत राय ने बताया कि सरेह में गेहूं की फसल देखने गया था। तभी देखा कि एक फूस की झोपड़ी में आरोपी भोले भाले लोगों का झाड़ फूंक कर रहे हैं। जब पूछताछ किया तो, गाली गलौज मारपीट की।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

अपर थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों से वीरेंद्र, विकास, संपत और कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि इस मामले में बीते गुरुवार की शाम दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई थी, जिसमें कुछ लोग जख्मी हुए थे। जिनका प्राथमिक उपचार स्थानीय पीएचसी में किया गया था।

यह भी पढ़ें: Saharsa News: सहरसा में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश,11 हथियार व 152 गोली के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

KK Pathak: केंद्र सरकार ने कर दी शिक्षा विभाग के बजट में कटौती, चालू वित्त वर्ष में मिलेगी इतनी राशि